चूरू

Rajasthan Crime : प्यार में अंधे पति ने प्रेमिका के कहने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, दी ऐसी दर्दनाक मौत

Rajasthan Crime News :चूरू के साहवा भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेहरी राजवीयान गत 16 मार्च को युवक ने पत्नी की हत्या प्रेमिका के इशारे पर की थी। रात पर शव के पास बैठकर तड़के हार्ट अटैक से मौत का बहाने का प्रयास किया।
2 min read
Apr 02, 2024
churu_crime_.jpg

Rajasthan Crime News :चूरू के साहवा भालेरी थाना क्षेत्र के गांव मेहरी राजवीयान गत 16 मार्च को युवक ने पत्नी की हत्या प्रेमिका के ईशारे पर की थी। रात पर शव के पास बैठकर तड़के हार्ट अटैक से मौत का बहाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए पति के बाद उसकी प्रेमिका को भी हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी मिनाक्षी ने बताया कि रजिया की हत्या के आरोप में उसके पति रज्जाक की प्रेमिका रूकशाना पत्नी इकबाल कायमखानी 30 साल निवासी रोलसाहबसर को गिरफ्तार किया गया है। रूकशाना को सोमवार सुबह उसके पीहर रतननगर से पुलिस ने दस्तयाब कर पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया। बाद में उसे सरदारशहर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

यह है मामला
गांव मेहरी राजवीयान में रज्जाक पुत्र लीलू खां कायमखानी ने रात के समय अपने घर पत्नी रजिया की गला घोट कर हत्या कर दी। रात भर वह पत्नी के शव के पास बैठा रहा। सुबह हार्टअटैक से मौत बनाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण व पुलिस की सजगता से वह पकड़ा गया। रजिया की हत्या की साजिश में शामिल पाई गई रूकशाना का पीहर रतननगर एवं ससुराल रोलसाहबसर है। अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार रज्जाक व उसकी प्रेमिका रूकशाना आपस में रिश्तेदार हैं तथा रूकशाना की बुआ का ससुराल भी मेहरी राजवीयान में है, जिसके चलते काफी लम्बे समय से ये दानों एक दूसरे को जानते थे। दोनों ने प्यार में अंधे होकर रजिया को रास्ते से हटाने की नियत से उसकी हत्या कर दी।

Updated on:
02 Apr 2024 09:44 am
Published on:
02 Apr 2024 08:51 am