चूरू

Churu Law college case: छात्रा ने शिक्षकों पर लगाया जातिगत टिप्पणी का आरोप, दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

Law college controversy: चूरू के राजकीय विधि महाविद्यालय की एलएलबी छात्रा ने दो शिक्षकों पर जातिगत टिप्पणी कर अपमानित करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन पर भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

less than 1 minute read
Feb 28, 2026
लॉ कॉलेज चूरू। फोटो: पत्रिका

Rajasthan education news: राजकीय विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलबी छात्रा ने दो शिक्षकों पर जातिगत टिप्पणी कर अपमानित करने और फेल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। छात्रा की लिखित शिकायत पर कोतवाली थाने में एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। UGC कानून को लेकर चल रही राष्ट्रीय बहस के बीच यह मामला अब शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

ये भी पढ़ें

Shekhawati News: नूंह मेवात के बुचड़खाने में ले जाए जा रहे 4 ऊंट करवाए मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

क्लास के सामने अपमानित करने का आरोप

रिपोर्ट में छात्रा ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान प्रश्न पूछने पर एक पुरूष और महिला लेक्चरर नाराज हो गईं और कथित रूप से उसे जातिसूचक शब्द कहकर पूरी कक्षा के सामने अपमानित किया। आरोप है कि अध्यापिका ने उसकी जाति को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि एलएलबी करना आपका काम नहीं है। आप लॉ नहीं कर सकते हो। उस समय वहां पर अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

रिपोर्ट में बताया गया कि इसके बाद से अध्यापिका लगातार जलील करती आ रही है और प्रेक्टिकल में कम नंबर देकर उसको फेल भी कर दिया गया। वह उसके साथ जातिगत दुश्मनी रखने लगी तथा इसी साल 21 फरवरी को महिला लेक्चरर से फेल करने कारण पूछा तो कहा मेरी मर्जी है, मैंने कर दिया। छात्रा ने कॉलेज प्रशासन को भी शिकायत दी, लेकिन सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें

Crime News: राजस्थान रोडवेज बस में महिला का मंगलसूत्र चोरी, तलाशी पर मचा बवाल
Updated on:
28 Feb 2026 04:54 pm
Published on:
28 Feb 2026 03:11 pm
Also Read
View All