चूरू

राजस्थान के इस कॉलेज में शुरू हुए नए कोर्स, प्रतिमाह ₹12300 का स्टाइपेंड और ग्रेजुएशन के साथ मिलेंगे रोजगार के अवसर

Employment-Oriented Courses: चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में राजस्थान सरकार की पहल पर नए रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इन कोर्सों के जरिए विद्यार्थियों को स्नातक डिग्री के साथ कौशल आधारित प्रशिक्षण और अंतिम वर्ष में स्टाइपेंड भी मिलेगा।

2 min read
May 16, 2026
फोटो: AI जनरेटेड

Good News: राजस्थान में चूरू अंचल के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी ये है कि अब वे जिले के सबसे बड़े राजकीय लोहिया महाविद्यालय चूरू में रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। जिसके लिए राज्य सरकार एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान की पहल पर प्रदेश के चुनिंदा महाविद्यालयों में रोजगारपरक कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। जिसके क्रम में यहां विभिन्न कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार राज्य के चुनिंदा महाविद्यालयों में शुरू किए जा रहे कोर्सेज के क्रम मेंं किए गए प्रयासों के अनुसार चूरू के लोहिया कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए ऐसे पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं जिससे वे अब स्नातक डिग्री के साथ ही कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें

नीट पेपर लीक: जिस बेटे के लिए खरीदा था पेपर, उसकी 12वीं की मार्कशीट देख उड़ जाएंगे होश; ग्रेस से हुआ है पास

बैंकिंग और इंश्योरेंस कोर्स

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. मंजु शर्मा ने बताया कि सत्र 2025-26 में बीकॉम के साथ बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एवं इंश्योरेंस कोर्स प्रारम्भ किया गया है। विद्यार्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के तहत विद्यार्थियों को डिग्री के साथ प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा

कॉलेज में शुरू किए गए कोर्स में विद्यार्थी स्नातक डिग्री के साथ प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को अंतिम वर्ष में 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ-साथ प्रोत्साहन भी मिलेगा और वे पढ़ाई के दौरान बेहतर अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

स्नातक डिग्री कोर्स

प्राचार्य शर्मा ने बताया कि अप्रेंटिस एम्बेडेड डवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत संचालित स्नातक डिग्री कोर्स है। कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थी स्वरोजगार के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए भी पात्र रहेगा, जिससे उनके करियर के अवसर और अधिक व्यापक तथा मजबूत बनेंगे।

शुरू होंगे विविध कोर्स

प्राचार्य ने बताया कि आने वाले समय में बीकॉम के अलावा बीएससी एवं बीए संकायों में भी क्रिएटिव राइटिंग, लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी तथा हेल्थ केयर मैनेजमेंट जैसे रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे। ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को कौशल विकास के साथ आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करेंगे।

विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन

बीएफएसआई कोर्स के प्रभारी डॉ. मधुसूदन प्रधान ने बताया कि किसी भी संकाय में प्रवेश लेने के बाद भी विद्यार्थी इस कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एवं आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा की ओर से शुरू किए गए ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में 1100 एकड़ जमीन पर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जगह बनेगा NCR का पहला MRO हब? हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
Published on:
16 May 2026 11:11 am
Also Read
View All