क्रिकेट

एक कैलेंडर ईयर में एक ही मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज

क्रिकेट में 1 साल में वैसे तो बहुत सारे बल्लेबाजों ने ढेरों रन बनाए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि एक कैलेंडर ईयर में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा किस बल्लेबाज ने रन बनाए हैं?
2 min read
• •
Updated: 30 Sep 2022, 6:24 PM IST
Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

क्रिकेट फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला खेल है और देश-विदेश में यह खेल दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। भारत में तो इस खेल के बारे में क्या ही कहना, लोग त्यौहार की तरह इस खेल को समझते हैं। वहीं क्रिकेट भारतीयों की रग-रग में बसता है। वहीं कुछ भारतीय खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिन्होंने ढेरों रन और रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन एक निश्चित समय में ज्यादा रन बनाना हर कोई बल्लेबाज आसानी से नहीं बना सकता। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक कैलेंडर ईयर में एक ही मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीन बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी मौजूद हैं। तो आइए शुरू करते हैं

3) Sachin Tendulkar:

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित सचिन तेंदुलकर हमारी लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। आपको बता दें कि क्रिकेट के एक मैदान पर सचिन ने सबसे ज्यादा 709 रन 1998 में शारजाह के मैदान पर बनाए थे। वहीं टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी सचिन तेंदुलकर के नाम ही है।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज में हराकर इंडिया इस मामले में बनी नंबर 1

2) Zaheer Abbas:

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास को कौन नहीं जानता। वह दुनिया के गिने-चुने क्रिकेटर हैं जो मैदान पर चश्मा लगाते थे। आपको बता दें कि जहीर अब्बास ने साल 1982 में पाकिस्तान के लाहौर मैदान पर 738 रन बनाए थे जिसमें 401 टेस्ट और 337 रन वनडे में शामिल थे।

यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के वो 2 खिलाड़ी जो अभी भी है टीम का हिस्सा

3) Sikandar Raza:

पाकिस्तानी मूल और जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज सिकंदर रजा पहले नंबर पर मौजूद है। आपको बता दें कि जिंबाब्वे के इस बल्लेबाज ने क्रिकेट के एक मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने साल 2022 में अब तक 753 अंतरराष्ट्रीय रन हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर बनाए हैं जिसमें 540 वनडे और 213 शामिल है।

Updated on:
30 Sep 2022, 6:24 PM IST
Published on: