क्रिकेट

Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

Asia Cup: एशिया कप में भारतीय बल्लेबाजों ने बहुत से रिकॉर्ड बनाए हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इस टूर्नामेंट में किन भारतीय खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं? नहीं पता तो जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
2 min read
• •
Updated: 15 Aug 2022, 8:25 PM IST
suresh_raina_odi.jpg
Suresh Raina

Asia Cup: एशिया कप, एशिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है जिसे एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) साल 1984 से लगातार आयोजित करवा रही है। हाल में ही इस टूर्नामेंट का 12वां संस्करण श्रीलंका की मेजबानी में यूएई में होने जा रहा है, इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम एशिया कप की सबसे सफल टीम है, टीम इंडिया ने कुल 7 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है, साथ ही अन्य कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस टूर्नामेंट में भारत की तरफ से किन बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं? अगर नहीं पता तो कोई बात नहीं, आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही टॉप 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं तो चलिए शुरू करते हैं

3) MS Dhoni

एशिया कप में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को विश्व के सफलतम कप्तानों में गिना जाता है उन्होंने एशिया कप में 24 मुकाबले खेलते हुए कुल 16 सिक्स लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ इस तरीके से भारत पाकिस्तान को एशिया कप में हरा सकता है'


2) Suresh Raina

हमारी लिस्ट में दूसरे नंबर पर विश्व के बेस्ट फील्डर्स में शुमार और टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना आते हैं। सुरेश रैना ने एशिया कप में 18 मुकाबले खेलते हुए कुल 18 सिक्स लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट में सिक्स लगाने के मामले में धोनी के बाद दूसरे नंबर पर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Top 5 बल्लेबाज जिन्होंने एशिया कप में बनाए सबसे ज्यादा रन


1) Rohit Sharma

हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आते हैं। वह एशिया कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में पहले नंबर पर मौजूद हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित ने एशिया कप में 27 मुकाबले खेलते हुए कुल 21 बार गेंद को बाउंड्री के बाद पहुंचाया है।

Updated on:
15 Aug 2022, 8:25 PM IST
Published on: