Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। इस बार यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है पहले यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होना था लेकिन खराब आर्थिक हालातों के चलते इसे यूएई शिफ्ट करने का फैसला लिया गया। पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा और उसके बाद आपकी तरह हम भी इसी बार बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं भारत और पाकिस्तान का मैच कब देखने को मिलेगा। हमेशा की तरह भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है लेकिन इस हाई वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक तरकीब बताइ है कि आखिर किस तरह भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज कर सकती है