क्रिकेट

वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से पहले आकाश चोपड़ा ने की ये भविष्‍यवाणी

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आज से दूसरा और आखिरी टेस्‍ट त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जाना है। मैच से पहले क्रिकेट के एक्‍सपर्ट ने कुछ दावे किए हैं। उन्‍होंने बताया है कि इस एतिहासिक टेस्‍ट के लिए भारतीय टीम में क्‍या बदलाव हो सकते हैं।

2 min read
team-india.jpg
वेस्‍टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्‍ट से पहले आकाश चोपड़ा ने की ये भविष्‍यवाणी।

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का आज से दूसरा और आखिरी टेस्‍ट त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जाना है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर क्‍लीन स्विप के इरादे से उतरेगी। क्‍योंकि टीम इंडिया ने डोमिनिका में खेले गए पहले मैच में कैरेबियाई टीम को पारी और 141 रन से हराकर 1-0 से बढ़त बना रखी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला इस 100वें ऐतिहासिक टेस्‍ट पर सभी की नजर है। मैच से पहले क्रिकेट के एक्‍सपर्ट ने कुछ दावे किए हैं। आइये जानते हैं उन्‍होंने क्‍या कहा है?


भारत के पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और जियोसिनेमा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा का दावा है कि अगर क्‍वींस पार्क की पिच भी डोमिनिका जैसी हुई तो एक तेज गेंदबाज को आराम देकर अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाएगा। चोपड़ा ने कहा कि हालांकि मैं विकेट पर थोड़ी अधिक घास की उम्‍मीद कर रहा हूं। अगर ऐसा हुआ तो भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग-11 में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा और पहले मैच की विजेता टीम को ही उतारेगा।

'मुकेश या नवदीप में से एक खेल सकता है'

वहीं, जियोसिनेमा एक्सपर्ट अभिनव मुकुंद का दावा है कि टीम इंडिया में ज्यादा बदलाव नहीं होंगे। अगर कोई बदलाव होता भी है तो एक तेज गेंदबाज की एंट्री हो सकती है। ये गेंदबाज मुकेश कुमार या नवदीप सैनी में से एक हो सकता है और तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभा सकता है। उन्‍होंने कहा कि ऐसा मुश्किल है, भारत पहले टेस्ट की प्‍लेइंग 11 के साथ ही उतरेगा।

यह भी पढ़ें : भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच ऐतिहासिक टेस्ट के पांचों दिन बारिश का अलर्ट

दोनों स्थिति में बाहर होंगे शार्दुल

पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने कहा कि बदलाव विकेट पर निर्भर करेगा। उन्‍होंने कहा कि विकेट डोमिनिका जैसा ही हुआ तो उम्मीद है कि शार्दुल ठाकुर के स्‍थान पर तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया जाएगा। अगर पिच पेसरों की मददगार हुई तो भी टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर को बाहर कर मुकेश कुमार या नवदीप सैनी को खिलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : जब सचिन तेंदुलकर ने अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर वर्ल्‍ड कप में जिताया था मैच

Published on:
20 Jul 2023 06:19 pm
Also Read
View All
Kumar Sangakkara: कुमार संगकारा ने टीम इंडिया का हेलमेट पहन इंग्लैंड में खेला मैच, IPL के दौरान यशस्वी जायसवाल ने दिया था गिफ्ट

Vaibhav Sooryavanshi: ‘कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट का बड़ा चेहरा होंगे वैभव सूर्यवंशी?’ पूर्व सिलेक्टर्स श्रीकांत की भविष्यवाणी

Harshit Rana: एक मैच के लिए हर्षित राणा को क्यों किया गया वनडे टीम में शामिल, क्या अर्शदीप सिंह का कटेगा पत्ता?

Vaibhav Suryavanshi Weakness: ट्राई सीरीज के 4 मैचों ने उजागर की वैभव सूर्यवंशी की नई कमजोरी, 50 ओवर के गेम में 30 का भी औसत नहीं

Harshit Rana Comeback: तीसरे वनडे से पहले हर्षित राणा की हुई भारतीय टीम में एंट्री, लेकिन कोई खिलाड़ी नहीं हुआ बाहर