1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सचिन तेंदुलकर ने अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर वर्ल्‍ड कप में जिताया था मैच

Sachin Tendulkar : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड 2023 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। ऐसे में वर्ल्‍ड कप इतिहास के चर्चित किस्‍सों का जिक्र भी शुरू हो गया है। आइये जानते हैं सचिन तेंदुलकर का वर्ल्‍ड कप से जुड़ा एक ऐसा ही मजेदार किस्‍सा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jul 2023, 5:16 PM IST

sachin-tendulkar.jpg

जब सचिन तेंदुलकर ने अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर वर्ल्‍ड कप में जिताया था मैच।

Sachin Tendulkar : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड 2023 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। अब वर्ल्‍ड कप का आगाज होने में महज ढाई महीने का समय ही शेष है। ऐसे में वर्ल्‍ड कप इतिहास के चर्चित पुराने किस्‍सों का जिक्र न हो, ऐसा नहीं हो सकता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक ऐसा किस्‍सा जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। ये किस्‍सा 20 साल पहले यानी 2003 के वर्ल्‍ड कप है, जब श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में सचिन तेंदुलकर अपने अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर खेले और भारत को उस मुकाबले में एकतरफा जीत भी दिलाई।


सचिन ने अपनी किताब में किया खुलासा

भारत में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपनी किताब प्लेइंग इट माई वे में खुलासा किया है कि 2003 के वर्ल्‍ड कप में टीम इंडिया को सुपर-6 चरण का एक मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना था। उस मुकाबले में उन्‍हें अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर खेलना पड़ा था। उन्‍होंने अपनी किताब में बताया कि उस मैच से पहले उनका पेट खराब हो गया था।

ड्रिंक्स ब्रेक के बीच बार-बार जाना पड़ा ड्रेसिंग रूम

पेट खराब होने की वजह से वह काफी असहज महसूस कर रहे थे। इसलिए वह अंडरवियर में टिशूपेपर डालकर बल्‍लेबाजी के लिए उतरे। उस दौरान उन्‍हें बल्‍लेबाजी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्‍होंने उस मैच में लगभग 160 मिनट तक बल्लेबाजी की थी और ड्रिंक्स ब्रेक के बीच बार-बार ड्रेसिंग रूम जाना पड़ा था। भारत और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में खेला गया था।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका को हराकर पाकिस्‍तान ने तोड़ा भारत और इंग्‍लैंड का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड

पेट की तकलीफ के बावजूद खेली सबसे बड़ी पारी

बता दें कि पेट की तकलीफ के बावजूद सचिन ने फैंस को निराश नहीं किया और टीम के लिए सर्वाधिक 97 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उनके बल्‍ले से 7 चौके और एक सिक्‍स भी निकला था। सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी के दम पर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 292 रन बनाए। वहीं, श्रीलंका की पूरी टीम 23 ओवर में महज 109 रन ही बना सकी। उस मैच में भारत ने 183 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप का प्रोमो लॉन्‍च, शाहरुख ने दी अपनी आवाज तो फैंस बोले- चक दे इंडिया