31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs SL: श्रीलंका को उसी की धरती पर हराकर पाकिस्‍तान ने तोड़ा भारत और इंग्‍लैंड का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड

PAK vs SL 1st Test : पाकिस्‍तान ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पांचवें दिन चार विकेट से जीतकर 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान ने श्रीलंका की धरती पर भारत और इंग्‍लैंड का एक बड़ा रेकॉर्ड तोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jul 2023, 3:05 PM IST

pakistan-broke-india-and-england-world-record-with-test-win-against-sri-lanka-by-4-wicket.jpg

श्रीलंका को उसी की धरती पर हराकर पाकिस्‍तान ने तोड़ा भारत और इंग्‍लैंड का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड।

PAK vs SL 1st Test : आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के अगले चरण में भारत के बाद अब पाकिस्‍तान की टीम ने काफी शानदार शुरुआत की है। मेजबान श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला पांचवें दिन पाकिस्‍तान ने चार विकेट से जीतकर 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही पाकिस्‍तान ने श्रीलंका की धरती पर 10वीं जीत हासिल की है और श्रीलंका में खेलते हुए किसी विदेशी टीम की सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट जीत का रेकॉर्ड भी पाकिस्‍तान ने अपने नाम दर्ज कर लिया है।


बता दें कि इस मुकाबले से पहले भारत और इंग्‍लैंड के साथ पाकिस्‍तान ने भी श्रीलंका में 9-9 टेस्‍ट में जीत दर्ज की थीं। पाकिस्‍तान ने श्रीलंका में अभी तक कुल 26 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 10 मैच में जीत नसीब हुई है। वहीं भारत ने श्रीलंका में श्रीलंका के खिलाफ कुल 24 टेस्‍ट खेले हैं और 9 में जीत हासिल की है तो वहीं इंग्‍लैंड ने श्रीलंका में कुल 18 टेस्‍ट मैच खेलते हुए 9 में जीत दर्ज की है।

चौथे नंबर पर ऑस्‍ट्रेलिया तो पांचवें पर न्‍यूजीलैंड

ऑस्ट्रेलिया के श्रीलंका में सबसे ज्‍यादा टेस्‍ट जीतने के मामले में चौथे नंबर पर है। ऑस्‍ट्रेलिया ने श्रीलंका में 18 टेस्ट में से 7 मैच जीते हैं। इसके बाद न्यूजीलैंड ने श्रीलंका में 17 में से पांच टेस्‍ट जीते हैं। अब पाकिस्‍तान की नजर 24 जुलाई से कोलंबो में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्‍ट को जीतकर इस रेकॉर्ड को और भी बड़ा बनाने पर होगी।

यह भी पढ़ें : एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत

श्रीलंका ने दिया था महज 131 रन का लक्ष्‍य

वहीं, मैच की बात करें तो श्रीलंका की टीम ने पाकिस्तान को जीत के लिए चौथी पारी में महज 131 रनों का लक्ष्‍य दिया था। एक समय पाकिस्‍तान ने 79 रनों पर ही चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद इमाम उल हक एक छोर संभालते हुए अर्धशतकीय पारी खेली और पाकिस्‍तान को जिताकर ही दम लिया। अब इस सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट 24 जुलाई से कोलंबो में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें : कोहली आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, सचिन समेत इनके रेकॉर्ड खतरे में

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल