31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Asia Cup 2023 Schedule : एशिया कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत

Asia Cup 2023 Full Schedule : एशिया कप 2023 शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्‍यक्ष जय शाह ने खुद एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबक चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पकिस्‍तान के बीच लीग मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Jul 2023, 7:55 PM IST

ind-vs-pak_1.jpg

जय शाह ने किया एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत।

Asia Cup 2023 Full Schedule : एशिया कप 2023 को लेकर लंबे समय से पीसीबी और बीसीसीआई के बीच चल रही खींचतान खत्‍म होने के बाद अब इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्‍यक्ष जय शाह ने खुद एशिया कप 2023 का शेड्यूल जारी किया है। यह टूर्नामेंट पीसीबी के हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्‍तान में खेले जाएंगे और बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। शेड्यूल के मुताबक चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पकिस्‍तान के बीच लीग मुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। आईये जानते हैं भारत के अन्‍य देशों से होने वाले मैच कब और कहां खेले जाएंगे।


एशियन क्रिकेट काउंसिल की और से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एशिया कप 2023 का पहला मैच 30 अगस्‍त को और आखिरी यानी फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप 2022 में भारतीय टीम फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन इस बार भारत को इस खिताब का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है।

जय शाह ने किया ये ट्वीट

एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्‍यक्ष जय शाह ने ट्वीट के माध्‍यम से शेड्यूल जारी किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा है कि मुझे इस बहुप्रतीक्षित वनडे एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। यह विभिन्न देशों को एक साथ बांधने वाला टूर्नामेंट है। आइए क्रिकेट की उत्कृष्टता के जश्न में शामिल हों और हम सभी को जोड़ने वाले बंधनों को संजोएं।


एशिया कप 2023 का शेड्यूल

ग्रुप स्‍टेज

30 अगस्‍त - पाकिस्‍तान बनाम नेपाल (मुल्‍तान, पाकिस्‍तान)

31 अगस्‍त - बांग्‍लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी, श्रीलंका)

2 सितंबर - पाकिस्‍तान बनाम भारत (कैंडी, श्रीलंका)

3 सितंबर - बांग्‍लादेश बनाम अफगानिस्‍तान (लाहोर, पाकिस्‍तान)

4 सितंबर - भारत बनाम नेपाल (कैंडी, श्रीलंका)

5 सितंबर - अफगानिस्‍तान बनाम श्रीलंका (लाहोर, पाकिस्‍तान)

सुपर-4

6 सितंबर - ए-1 बनाम बी-2 (लाहोर, पाकिस्‍तान)

9 सितंबर - बी-1 बनाम बी-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

10 सितंबर - ए-1 बनाम ए-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

12 सितंबर - ए-2 बनाम बी-1 (कोलंबो, श्रीलंका)

14 सितंबर - ए-1 बनाम बी-1 (कोलंबो, श्रीलंका)

15 सितंबर - ए-2 बनाम बी-2 (कोलंबो, श्रीलंका)

फाइनल

17 सितंबर (कोलंबो, श्रीलंका)