31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच ऐतिहासिक टेस्ट के पांचों दिन बारिश की भविष्‍यवाणी, जानें मौसम और पिच का हाल

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच आज 20 जुलाई से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्‍ट त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जाएगा। इसी बीच खबर आ रही है कि इस महत्‍वपूर्ण टेस्ट के पांचों दिन बारिश हो सकती है। आइये जानते हैं मौसम और पिच का हाल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Jul 2023, 3:51 PM IST

ind-vs-wi-2nd-test-rain-threat-for-historic-test-in-trinidad-port-of-spain-weather-forecast-and-queens-park-oval-pitch-report.jpg

भारत-वेस्‍टइंडीज के बीच ऐतिहासिक टेस्ट के पांचों दिन बारिश की भविष्‍यवाणी, जानें मौसम और पिच का हाल।

IND vs WI 2nd Test: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के अगले सीजन के तहत खेली जा रही भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहला मुकाबला पारी और 141 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली है। आज 20 जुलाई से सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्‍ट त्रिनिदाद के क्‍वींस पार्क में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम इस मुकाबले को जीतकर वेस्‍टइंडीज का सफाया करने के इरादे से उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाला यह टेस्ट ऐतिहासिक भी है, क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट इतिहास का यह 100वां टेस्ट होगा। इसी बीच खबर आ रही है कि इस महत्‍वपूर्ण टेस्ट पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।


भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह टेस्‍ट भारतीय टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली के लिए भी काफी अहम है। क्योंकि यह उनका 500वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में उतरते ही कोहली वर्ल्‍ड क्रिकेट के 10वें और भारत के चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे। विश्‍व क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है।

पोर्ट ऑफ स्पेन के मौसम का हाल

पोर्ट ऑफ स्पेन में अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस टेस्‍ट के पांचों दिन ही बारिश के आसार जताए गए हैं और 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वेदर डॉट कॉम की रिपोर्ट की मानें तो पहले 52 प्रतिशत, दूसरे दिन 49 प्रतिशत, तीसरे दिन 51 प्रतिशत, चौथे दिन 47 प्रतिशत और पांचवें दिन 41 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। ऐसे में दूसरे टेस्ट में बारिश बड़ा खतरा बन सकती है।

यह भी पढ़ें : कोहली आज मैदान पर उतरते ही रचेंगे इतिहास, सचिन समेत इनके रेकॉर्ड खतरे में

क्वींस पार्क ओवल की पिच रिपोर्ट

क्वींस पार्क ओवल की पिच पर पहली दो पारियों में बल्लेबाजों को मदद मिलेगी और जैसे-जैसे टेस्‍ट आगे बढ़ेगा तो पिच धीमी होगी। तेज गेंदबाज नई गेंद के साथ अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो स्पिनरों को अंतिम दो दिन मदद मिलेगी। इस मैदान पर अभी तक कुल 61 टेस्ट खेले गए है और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 20 मुकाबले जीते हैं। वहीं बाद में बल्‍लेबाजी करने वाली टीम 18 मैच जीती है।

यह भी पढ़ें : श्रीलंका को उसी की धरती पर हराकर, पाकिस्‍तान ने तोड़ा भारत और इंग्‍लैंड का वर्ल्‍ड रेकॉर्ड