19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vaibhav Sooryavanshi: ‘कोहली के बाद टेस्ट क्रिकेट का बड़ा चेहरा होंगे वैभव सूर्यवंशी?’ पूर्व सिलेक्टर्स श्रीकांत की भविष्यवाणी

K Srikkanth on Vaibhav Sooryavanshi: पूर्व भारतीय कप्तान कृष्णमाचारी श्रीकांत का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान दे सकते हैं। 15 वर्षीय बल्लेबाज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुने गए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 19, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, Vaibhav Sooryavanshi News, Krishnamachari Srikkanth,

वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली (Photo - X)

K Srikkanth on Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान और सिलेक्टर कृष्णमाचारी श्रीकांत ने बड़ी बात कही है। उनका मानना है कि अगर वैभव सूर्यवंशी अपनी क्षमता के मुताबिक आगे बढ़ते हैं और टेस्ट क्रिकेट में सफल होते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में नई जान फूंक सकते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन के बाद 15 वर्षीय वैभव को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका मिला है। उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस दौरे में भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच खेलने हैं। सीरीज की शुरुआत 26 जून से बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब ग्राउंड में होगी।

रेड बॉल क्रिकेट का भविष्य है वैभव

श्रीकांत का कहना है कि वैभव की सबसे बड़ी ताकत उनकी रन बनाने की भूख और मैच पर पकड़ बनाने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि यह युवा बल्लेबाज सिर्फ आक्रामक बल्लेबाजी ही नहीं करता, बल्कि जरूरत पड़ने पर क्रीज पर टिककर भी खेल सकता है। यही वजह है कि वह उसे भविष्य का बड़ा खिलाड़ी मानते हैं। पूर्व सिलेक्टर ने यह भी कहा कि आज के समय में ऐसे क्रिकेटरों की जरूरत है, जिनके लिए लोग खास तौर पर टीवी चालू करें। उनके अनुसार वैभव ने बहुत कम उम्र में ऐसा प्रभाव बनाया है कि क्रिकेट फैंस उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

हालांकि, श्रीकांत ने फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को सलाह दी कि वैभव के हर प्रदर्शन को जरूरत से ज्यादा नहीं परखना चाहिए। भारत ए के श्रीलंका दौरे पर उनके साधारण प्रदर्शन के बाद भी उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी को एक सीरीज के आधार पर नहीं परखा जाना चाहिए।

सचिन की तुलना में कोई नहीं है

सचिन तेंदुलकर से तुलना के सवाल पर श्रीकांत ने साफ कहा कि सचिन की तुलना किसी से नहीं की जा सकती। वहीं उन्होंने विराट कोहली को टेस्ट क्रिकेट का महान खिलाड़ी बताते हुए कहा कि उन्हें इस फॉर्मेट से बेहतर विदाई मिलनी चाहिए थी। रोहित शर्मा को लेकर भी उन्होंने कहा कि अगर वह फिट रहते हैं और रन बनाते हैं तो 2027 विश्व कप खेल सकते हैं।