17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं होता तो टीम से बाहर कर देता’, Vaibhav Sooryavanshi के मैदान पर श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ने पर नाराज़ हुए हुए संजय मांजरेकर

Sanjay Manjrekar on Vaibhav Sooryavanshi Controversy: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच मैच के बाद हुए विवाद पर संजय मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर एक कड़ा पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यदि वह मैनेजमेंट में होते तो वैभव सूर्यवंशी को डिसिप्लिनरी एक्शन के चलते अगले मैच से बाहर रखते।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 17, 2026

Vaibhav Sooryavanshi, Sanjay Manjrekar, India A vs Sri Lanka A, Vaibhav Sooryavanshi controversy, India A cricket team, Sri Lanka A, cricket fight, Vaibhav Sooryavanshi news

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का श्रीलंका के खिलाड़ियों से विवाद होते हुए (Photo - Screengrab)

Sanjay Manjrekar on Vaibhav Sooryavanshi Controversy: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के बीच हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। मांजरेकर का मानना है कि मैदान पर शारीरिक टकराव किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और इसके लिए कार्रवाई होनी चाहिए।

यह घटना ट्राई ए सीरीज के चौथे मैच के बाद हुई थी। श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में भारत ए को हराया था। मैच खत्म होने के बाद टीवी फुटेज में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी श्रीलंकाई खिलाड़ियों की ओर जाते दिखाई दिए और उन्होंने विशेन हलाम्बागे को धक्का दे दिया।

उस धक्का-मुक्की पर मांजरेकर का बयान

बाद में सामने आया कि हलाम्बागे पूरी सीरीज के दौरान वैभव पर लगातार टिप्पणियां कर रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने युवा बल्लेबाज से कहा था, 'घर जाओ, यह आईपीएल नहीं है।' हालांकि मांजरेकर का कहना है कि उकसावे के बावजूद खिलाड़ी को संयम रखना चाहिए।

मांजरेकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अगर मैं भारत ए का कोच या मैनेजर होता तो अफगानिस्तान ए के खिलाफ अगले मैच में वैभव को नहीं खिलाता। इससे उसे संदेश जाता कि मैदान पर शारीरिक रूप से भिड़ना सही नहीं है, चाहे उकसावा कितना भी हो।' विवाद उस समय बढ़ा जब श्रीलंका ए की जीत के बाद हलाम्बागे वैभव और सूर्यांश शेडगे के पास पहुंचे। मामला बढ़ता देख विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को बीच-बचाव करना पड़ा।

सीरीज में अब तक फ्लॉप रहे वैभव

दूसरी ओर, वैभव का बल्ला भी इस टूर्नामेंट में अब तक नहीं चला है। अफगानिस्तान ए के खिलाफ उन्होंने 28 गेंदों में 38 रन बनाए, लेकिन एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। चार मैचों में उनके स्कोर 14, 44, 21 और 38 रहे हैं।

हालांकि हाल ही में वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। वैभव ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 776 रन बनाए थे और इसी प्रदर्शन के दम पर नेशनल टीम का दरवाजा खटखटाया है।