17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया ने ODI क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे ज्‍यादा बार 400+ स्‍कोर बनाने के मामले में टॉप पर पहुंची

India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत ने लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे में अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 402 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया 400+ का स्‍कोर करने के मामले में टॉप पर पहुंच गई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jun 17, 2026

India vs Afghanistan 2nd ODI

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल और ईशान किशन एक-दूसरे से हाथ मिलाते हुए। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs Afghanistan 2nd ODI Match Score: भारत के दौरे पर आई अफगानिस्‍तान की टीम लखनऊ के भारत रत्‍न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में टीम इंडिया के खिलाफ दूसरा वनडे खेल रही है। इस मैच में अफगानिस्‍तान के कप्‍तान हश्‍मतुल्‍लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्‍लेबाजी का न्‍यौता दिया, जिसे भारतीय बल्‍लेबाजों ने गलत साबित करते हुए 49.5 ओवर में 402 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगा दिए। इसके साथ ही टीम इंडिया सबसे ज्‍यादा बार 400+ का टोटल बनाने के मामले में संयुक्‍त रूप से शीर्ष पर पहुंच गई है।

साउथ अफ्रीका के साथ शीर्ष पर भारत

बता दें कि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 8वीं बार है, जब भारतीय टीम ने स्‍कोर बोर्ड पर 400 से ज्‍यादा रनों का टोटल लगाया है। इस तरह उसने वनडे में सबसे ज्‍यादा बार 400+ स्‍कोर करने वाली साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है। अब ये दोनों टीमें संयुक्‍त रूप से टॉप पर है। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम 7 बार ऐसा कर चुकी है और वह दूसरे पायदान है। जबकि तीन बार 400+ रन बनाने वाली ऑस्‍ट्रेलिया की टीम तीसरे स्‍थान पर है।

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे बड़े स्कोर

रैंकटीमस्कोरस्थानवर्ष
1ऑस्ट्रेलिया417/6पर्थ2015
2भारत402लखनऊ2026
3इंग्लैंड397/6मैनचेस्टर2019
4श्रीलंका381/3पल्लेकेले2024

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। भारत को पहला झटका तब लगा, जब दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल महज 4 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद रोहित शर्मा ने कप्‍तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 39 गेंदों पर 48 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ईशान किशन क्रीज पर उतरे और गिल के साथ मिलकर बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारतीय टीम की तरफ से यह सबसे बड़ी साझेदारी है।

गिल के वनडे करियर का यह 9वां शतक

ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। ईशान के वनडे करियर का यह दूसरा शतक था। शुभमन गिल 110 गेंदों पर 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए। गिल के वनडे करियर का यह 9वां शतक था। एक समय टीम इंडिया 450 के स्‍कोर की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन निचला क्रम सस्‍ते में निपट गया और भारतीय टीम 403 रन का लक्ष्‍य ही रख सकी।