
अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन और शुभमन गिल ने जड़ा शतक (Photo: IANS)
India vs Afghanistan 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने कप्तान शुभमन गिल और विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन के ताबड़तोड़ शतकों की मदद से अफगानिस्तान को 403 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है।
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। यशस्वी जायसवाल (4) के रूप में भारत को पहला झटका दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 9 के स्कोर पर लगा। इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 39 गेंदों पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर आउट हुए।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन और शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और तीसरे विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की। अफगानिस्तान के खिलाफ किसी भी विकेट के लिए भारतीय टीम की तरफ से यह सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाया।
ईशान किशन ने 79 गेंदों पर 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से 125 रन की पारी खेली। ईशान के वनडे करियर का यह दूसरा शतक था। शुभमन गिल 110 गेंदों पर 2 छक्के और 22 चौकों की मदद से 154 रन बनाकर आउट हुए। गिल के वनडे करियर का यह 9वां शतक था।
इन दोनों के आउट होने के बाद एक समय 450 के आस-पास जाती दिख रही भारतीय पारी मुश्किल से 402 तक पहुंच सकी। भारतीय टीम निचला बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ। श्रेयस अय्यर 26 और वाशिंगटन सुंदर ने 19 रन बनाए। केएल राहुल खाता नहीं खोल सकी। भारतीय टीम 49.5 ओवर में ऑलआउट हो गई।
अफगानिस्तान की ओर से नांगेयालिया खरोटी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि राशिद खान को तीन सफलता मिली। वहीं, ए.एम. गजनफर और मोहम्मद सलीम सैफी को एक-एक विकेट मिले।
Updated on:
17 Jun 2026 05:50 pm
Published on:
17 Jun 2026 05:24 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
