क्रिकेट

एबी डिविलियर्स ने श्रीलंका टेस्ट के लिए ऋषभ पंत के सेलेक्शन पर उठाए सवाल, कहा – कॉन्फिडेंस कम लग रहा

एबी ने कहा, “ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, जो मेरे हिसाब से थोड़ा सरप्राइजिंग है। हमें देखना होगा कि उसकी फिटनेस कैसी है और खेलने की भूख कितनी है। आईपीएल में वह कॉन्फिडेंस और एनर्जी में थोड़ा कम दिखा था।"
2 min read
Jul 29, 2026
Rishabh Pan
विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Photo - IANS)

AB de Villiers, India vs Sri Lanka Test Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इसमें विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के चुने जाने पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, “आईपीएल में पंत की एनर्जी और कॉन्फिडेंस थोड़ा कम दिखा था। लेकिन अब अगले महीने की सीरीज में वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे, इसकी उम्मीद है।”

पंत के चयन पर सवाल

उन्होंने 33 वर्षीय सरांश जैन को मिले मौके की भी तारीफ की। डिविलियर्स ने कहा, “सबसे बड़ा सरप्राइज तो सरांश जैन हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और आखिरकार उन्हें भारत की जर्सी पहनने का मौका मिला। यह देखकर बहुत अच्छा लगा।” अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए एबी ने कहा, “ऋषभ पंत को टीम में शामिल किया गया है, जो मेरे हिसाब से थोड़ा सरप्राइजिंग है। हमें देखना होगा कि उसकी फिटनेस कैसी है और खेलने की भूख कितनी है। आईपीएल में वह कॉन्फिडेंस और एनर्जी में थोड़ा कम दिखा था। लेकिन अब वह फिर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहा है, और मुझे पूरा यकीन है कि वह अपना बेस्ट देगा। मैं उनका बड़ा फैन हूं। बस चाहता हूं कि वह इंटेंसिटी के साथ खेले।”

सरांश जैन की तारीफ

एबी ने सरांश जैन को लेकर कहा, “वह वॉशिंगटन सुंदर की तरह राइट आर्म ऑफ स्पिनर हैं और लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं। उनके गेंदबाजी के आंकड़े शानदार हैं, औसत 27 से थोड़ा ऊपर है और स्ट्राइक रेट करीब 54 है। जब मैच आगे बढ़ेगा और पुरानी गेंद आएगी, तो वह शुभमन गिल को एक अच्छा ऑप्शन देंगे। बल्लेबाजी में भी उनका रिकॉर्ड सम्मानजनक है, कई फिफ्टी और दो-तीन शतक भी हैं। मैं उन्हें ज्यादा बॉलिंग ऑलराउंडर कहूंगा, बैटिंग ऑलराउंडर नहीं।”

वीवीएस गंभीर पर बना रहे दवाब

एबी डिविलियर्स ने जिम्बाब्वे सीरीज के लिए गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को टीम के साथ भेजे जाने पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा, “कभी-कभी लगता है ब्रेक लेना सही है, आराम करो, खुद को रिचार्ज करो। लेकिन अचानक पता चलता है कि खिलाड़ी किसी और की मौजूदगी में ज्यादा एंजॉय कर रहे हैं। मुझे नहीं पता इसमें और क्या है, लेकिन शायद वीवीएस लक्ष्मण गंभीर पर थोड़ा प्रेशर बना रहे हैं और उन्हें जवाब देने को मजबूर कर रहे हैं। समय बताएगा।”

Updated on:
29 Jul 2026 05:44 pm
Published on:
29 Jul 2026 05:44 pm