क्रिकेट

शिखर धवन को जहां पहुंचने में लगा एक दशक, अभिषेक शर्मा ने उस माइलस्टोन को 2 साल में किया पार, अब निशाने पर केएल राहुल का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma T20I Records: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ महज 30 गेंदों में शतक के साथ शिखर धवन के टी20 इंटरनेशनल में रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। अब उनकी नजरें केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी। अब उन्‍हें भारत के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों में शामिल होने के लिए 407 रन की दरकार है।
2 min read
Sep 18, 2026
Abhishek Sharma T20I Records
अफगानिस्‍तान के खिलाफ शतक का जश्‍न मनाते अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Abhishek Sharma T20I Records: भारत ने गुरुवार को स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक की बदौलत दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में 127 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप भी किया है। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास में भारत की अफगानिस्तान पर सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में अभिषेक ने महज 30 गेंदों पर शतक पूरा करते हुए कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं। अब उनकी नजर भारत के टी20 इंटरनेशल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में जगह बनाने पर होंगी।

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ बनाए सबसे ज्‍यादा रन

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में वापसी करते हुए सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज रहे हैं। उन्‍होंने इस सीरीज के तीन मैचों की तीन पारियों में 76.33 के औसत और 269.41 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 229 रन बनाए हैं। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं।

अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब केएल राहुल का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन को भी पीछे छोड़ा है, जिन्‍होंने अपने करीब 10 साल के टी20 इंटरनेशनल करियर में 68 मैचों की 66 पारियों में 27.92 के औसत और 126.36 के स्‍ट्राइक रेट से 1759 रन बनाए। अभिषेक अब तक 59 मैचों की 58 पारियों में 33.17 के औसत और 194.55 के स्‍ट्राइक रेट से 1858 रन के साथ भारत के लिए सबसे ज्‍यादा रन बनाने वालों की लिस्‍ट में छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अब उनकी नजरें केएल राहुल को पीछे छोड़ते हुए टॉप-5 में जगह बनाने पर होंगी। इसके लिए 408 रनों की दरकार होगी। अगर एशियन गेम्‍स 2026 में अभिषेक इसी फॉर्म को दोहराने में सफल होते हैं, तो वह केएल के काफी करीब पहुंच सकते हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारीरनऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
1रोहित शर्मा159151423132.05140.89532383205
2विराट कोहली125117418848.69137.04138369124
3सूर्यकुमार यादव113107327236.35162.94425297179
4हार्दिक पंड्या138109228828.24145.9109168126
5केएल राहुल7268226537.75139.1222219199
6अभिषेक शर्मा5958185833.17194.55312182126
7शिखर धवन6866175927.92126.3601119150
8ईशान किशन5858169830.32146.0011217480
9तिलक वर्मा6259166543.81144.032912883
10एमएस धोनी9885161737.60126.130211652
Updated on:
18 Sept 2026 04:02 pm
Published on:
18 Sept 2026 04:02 pm