18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवराज सिंह ने क्या दिया था गुरुमंत्र? 30 गेंदों में शतक जड़ने के बाद अभिषेक शर्मा का बड़ा खुलासा

Abhishek Sharma Opens Up on Yuvraj Singh's Message: अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि मैच से पहले युवराज सिंह ने उन्हें खास गुरुमंत्र दिया था।
2 min read
Google source verification
Abhishek Sharma Reveals Yuvraj Singh's Batting Advice.

अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह । (Photo-IANS)

Abhishek Sharma Reveals Yuvraj Singh's Message: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 30 गेंदों में शतक जड़कर एक बार फिर अपने तमाम चाहने वालों का दिल जीत लिया। बाएं हाथ के भारतीय ओपनर का यह शतक किसी आईसीसी फुल मेंबर देश के खिलाड़ी का सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक है। उन्होंने भारत के लिए सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक का रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि उन्हें मैच से पहले युवराज सिंह का मैसेज मिला था, जिसमें उन्हें बल्लेबाजी से जुड़े खास टिप्स दिए गए थे।

क्या था युवराज सिंह का मैसेज?

अभिषेक शर्मा ने बताया कि युवराज सिंह की ओर से भेजे गए मैसेज में उन्हें सलाह दी गई थी कि वह हर गेंद पर जबरदस्ती शॉट लगाने की कोशिश न करें। जब गेंद उनके हिटिंग जोन में न हो, तो स्ट्राइक रोटेट करते हुए रन लें। उन्होंने यह भी कहा कि युवराज सिंह हमेशा चाहते हैं कि वह बड़ी पारी खेलें। अभिषेक ने कहा कि उनके दिमाग में हमेशा अच्छी शुरुआत करने की बात रहती है। अगर उनकी अच्छी शुरुआत से टीम जीत की स्थिति में पहुंचती है, तो यह उनके लिए बहुत मायने रखता है।

खास बात यह है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की यह सलाह ऐसे समय में आई, जब अभिषेक शर्मा दबाव में थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज उनके लिए अच्छी नहीं रही थी। ऐसे में अभिषेक शर्मा के लिए रन बनाकर टीम में अपनी जगह मजबूत करना बेहद जरूरी था।

सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने पहले टी-20 मैच में 82, दूसरे में 39 और तीसरे में 108 रन बनाए। उन्होंने तेज बल्लेबाजी करते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई।

इस शानदार प्रदर्शन के दम पर वह सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने तीन मैचों में कुल 229 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 269.41 रहा। सीरीज में शतक लगाने वाले वह इकलौते बल्लेबाज रहे। इतना ही नहीं, टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह उनका तीसरा शतक भी है।