18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lungi Ngidi: दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका, लुंगी एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

Lungi Ngidi Hamstring Injury: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए। घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट के दौरान उन्हें चोट लगी। लुंगी एनगिडी की जगह अब नोकोबानी मकोएना को टीम में शामिल किया गया है।
2 min read
Google source verification
Lungi Ngidi latest update.

दक्षिण अफ्रीकी पेसर लुंगी एनगिडी। (Photo- IANS)

Lungi Ngidi Injury: दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उसके तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं। टेस्ट सीरीज में उनकी उपलब्धता को लेकर भी संदेह गहरा गया है।

घरेलू मैच के दौरान लगी चोट

लुंगी एनगिडी को घरेलू प्रथम श्रेणी मैच के दौरान परेशानी महसूस हुई। इसके बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें दाहिनी हैमस्ट्रिंग में चोट का पता चला। 29 वर्षीय एनगिडी के टेस्ट सीरीज में खेलने पर अब संदेह है। वह कुछ समय तक चोट से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे। इसके बाद टीम प्रबंधन उनकी वापसी की तारीख पर फैसला करेगा।

नोकोबानी मकोएना टीम में शामिल

कगिसो रबाडा और ओटनील बार्टमैन पहले ही चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम से पहले ही बाहर हो चुके हैं। अब लुंगी एनगिडी की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका को फिर बदलाव करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका ने एनगिडी की जगह युवा तेज गेंदबाज नोकोबानी मकोएना को टीम में जगह दी है। मकोएना ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैचों में एक विकेट लिया था।

दक्षिण अफ्रीका की अपडेटेड वनडे टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, डुआन जानसेन, मार्को जानसेन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, नोकोबानी मकोएना, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स।

दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का शेड्यूल

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज इस महीने शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 24 सितंबर को डरबन में, दूसरा 27 सितंबर को जोहानिसबर्ग में और तीसरा 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

वनडे में किसका पलड़ा भारी?

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 133 वनडे मैच खेले गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, इन मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने 57 मुकाबले जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 52 मैचों में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच खेले गए तीन मुकाबले टाई रहे, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग