क्रिकेट

Ind vs Eng: अभिषेक शर्मा के निशाने पर आज एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड, क्या माही के बर्थडे पर ही टूटेगा?

Ind vs Eng 3rd T20I: भारत और इंग्‍लैंड के बीच आज मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर तीसरा मैच खेला जाएगा, जिसमें अभिषेक शर्मा के निशाने पर एमएस धोनी का टी20 इंटरनेशनल करियर में बनाए गए रनों का रिकॉर्ड होगा।
2 min read
Jul 07, 2026
Ind vs Eng 3rd T20I
भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Abhishek Sharma Eyes on MS Dhoni Record: भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशन सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज ग्राउंड पर खेला जाना है। भारत के लिहाज से ये मैच जीतना बेहद जरूरी है, क्‍योंकि एक मैच बारिश से धुलने और दूसरा हारने के बाद अगर वह इस मुकाबले को हारते हैं, तो उसके लिए सीरीज जीतने की उम्‍मीदें खत्‍म हो जाएंगी। इस मैच में सभी की नजरें एक बार फिर अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जिनके निशाने पर आज एमएस धोनी का टी20 इंटरनेशनल करियर में बनाए गए रनों का रिकॉर्ड होगा। ये देखना दिलचस्‍प होगा कि क्‍या अभिषेक माही के 45वें बर्थडे पर उनका ये कीर्तिमान तोड़ पाएंगे।

पिछले दो मैचों में शानदार रहा है अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन

इंग्‍लैंड के खिलाफ भारतीय टीम संघर्ष करती नजर आ रही है। सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते धुल गया था। वहीं, दूसरे मैच में इंग्‍लैंड ने चार विकेट से जीत दर्ज करते हुए 1-0 से बढ़त बना रखी है। लेकिन, अभिषेक शर्मा की मौजूदा फॉर्म शानदार रही है। पहले मैच में जहां उन्‍होंने 24 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से 59 रन की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली थी, तो वहीं दूसरे मैच में 24 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्‍के की मदद से 43 रन बनाए थे। ट्रेंट ब्रिज में भी उनसे बड़ी पारी की उम्‍मीद होगी।

आज निशाने पर एमएस धोनी का रिकॉर्ड

एमएस धोनी ने अपने इंटरनेशनल करियर में 2006 से लेकर 2019 तक कुल 98 मैच खेले, जिनमें उन्‍होंने 37.60 के औसत और 126.13 के स्‍ट्राइक रेट से कुल 1617 रन बनाए। वह इस इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले 7वें भारतीय हैं। वहीं, अभिषेक शर्मा सिर्फ 50 मैचों 33.80 के औसत और 192.83 के जबरदस्‍त स्‍ट्राइक रेट से 1589 रन बना चुके हैं और वह इस मामले में 9वें पायदान पर हैं।

इंग्‍लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में 29 रन बनाते ही वह माही के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। बता दें कि भारत की ओर से सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं, जिन्‍होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए। अब वह इस फॉर्मेट में नहीं खेलते हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीकरियरमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतक
1रोहित शर्मा2007-20241594231121*32.05140.895
2विराट कोहली2010-20241254188122*48.69137.041
3सूर्यकुमार यादव2021-2026113327211736.35162.944
4हार्दिक पांड्या2016-2026138228871*28.24145.910
5केएल राहुल2016-2022722265110*37.75139.122
6शिखर धवन2011-20216817599227.92126.360
7महेंद्र सिंह धोनी2006-20199816175637.60126.130
8सुरेश रैना2006-201878160510129.18134.871
9अभिषेक शर्मा2024-202650158913533.80192.832
10तिलक वर्मा2023-2026531501120*44.14143.492
11संजू सैमसन2015-202665140511127.01155.423
12ईशान किशन2021-202649139010328.95145.541
13श्रेयस अय्यर2017-202655122274*30.55136.680
14ऋषभ पंत2017-202476120965*23.25127.260
15युवराज सिंह2007-201758117777*28.02136.380
Updated on:
07 Jul 2026 10:03 am
Published on:
07 Jul 2026 10:03 am