क्रिकेट

अभिषेक शर्मा के पास आज बड़े माइलस्टोन को पार करने का मौका, हार्दिक और बटलर को पछाड़ बन सकते हैं सिक्सर किंग

Abhishek Sharma T20Is record: भारत के स्‍टार सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा के पास आज इंग्‍लैंड के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। वह डरहम में 7 छक्‍के लगाते ही भारत-इंग्‍लैंड टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन सकते हैं
less than 1 minute read
Jul 01, 2026
Abhishek Sharma T20Is record
भारतीय सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा। (फोटो सोर्स: BCCI)

Abhishek Sharma T20Is Sixes record: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 2-0 से गंवाने के बाद आज बुधवार को डरहम में भारतीय टीम नई टी20 सीरीज का आगाज करेगी। टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेलेगी, जो कि भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के निशाने पर इंग्‍लैंड के खिलाफ सबसे ज्‍यादा टी20 इंटरनेशनल छक्‍के लगाने का रिकॉर्ड होगा।

6 छक्‍के लगाते ही तोड़ देंगे हार्दिक पंड्या का रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा इंग्‍लैंड के खिलाफ सिर्फ 6 टी20 इंटरनेशनल मैचों 22 छक्‍के जड़ चुके हैं। इस मुकाबले में 6 छक्‍के लगाते ही वह हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ देंगे, जिन्‍होंने अब तक टी20i में इंग्लिश टीम के खिलाफ सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाए हैं। वहीं, अगर अभिषेक 7 छक्‍के लगाते ही भारत बनाम इंग्‍लैंड टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने वाले बल्‍लेबाज बन जाएंगे।

भारत-इंग्लैंड टी20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचरनसर्वोच्च स्कोरस्ट्राइक रेटछक्के
1जोस बटलर2866983*143.8728
2हार्दिक पांड्या2144163151.5427
3अभिषेक शर्मा6288135214.9222
4जेसन रॉय1535667131.8520
5विराट कोहली2164880*135.0019
6एलेक्स हेल्स1033186*134.5518
7सूर्यकुमार यादव14360117172.2418
8रोहित शर्मा16467100*139.8218
9इयोन मॉर्गन1634771141.6317
10युवराज सिंह816058186.0415
11सुरेश रैना1329263135.8115
12संजू सैमसन614089164.7010
13तिलक वर्मा615472*142.5910

100 या उससे अधिक छक्के लगाने वाले 5वें भारतीय बनने का भी मौका

इसके अलावा अभिषेक शर्मा के पास एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। इंग्‍लैंड के खिलाफ डरहम में दो छक्के लगाते ही वह उन भारतीय प्‍लेयर्स की लिस्ट में जगह बना सकते हैं, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। इस लिस्‍ट में पूर्व भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा 205 छक्‍कों के साथ टॉप हैं। सूर्यकुमार यादव 179 छक्‍कों के साथ दूसरे स्‍थान पर तो हार्दिक पंड्या 126 और विराट कोहली चौथे स्‍थान पर हैं।

Published on:
01 Jul 2026 02:55 pm