1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ENG vs IND: श्रेयस अय्यर को मिली रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से सलाह, मैच से पहले बताया टीम इंडिया का प्लान

India vs England 1st T20 2026, Shreyas Iyer T20 Captaincy: आयरलैंड से मिली 2-0 की करारी हार के बाद भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले बड़ा बयान दिया है। अय्यर ने बताया कि कैसे पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की सलाह उनके काम आ रही है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 01, 2026

Shreyas Iyer T20 Captaincy , India vs England 1st T20 2026 , Suryakumar Yadav advice to Shreyas Iyer , Riverside Ground Chester-le-Street IND vs ENG

रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर (Photo - IANS)

India vs England 1st T20 2026, Shreyas Iyer T20 Captaincy: भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी कप्तनी में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के अगले पड़ाव पर पहुंच चुकी है। आयरलैंड के मिली 2-0 की शर्मसार करने वाली हार के बाद अब टीम इंडिया बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मैच चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा। कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए आयरलैंड दौरा बेहद निराशाजनक रहा था, लेकिन अब वह इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सूर्या और हिटमैन ने दी खास सलाह

हाल ही में सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम के कप्तान बने 31 वर्षीय श्रेयस अय्यर ने बताया कि इंग्लैंड आने से पहले उन्हें रोहित शर्मा और सूर्या से काफी मदद मिली। अय्यर ने कहा, 'रोहित भाई से बात करना ऐसा है जैसे आप अपने बड़े भाई से बात कर रहे हों। उन्होंने मेरे घरेलू करियर में भी बहुत मदद की है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने भी इस दौरे पर आने से पहले मुझे खास इनपुट दिए। सूर्या ने मुझे बताया कि अलग-अलग परिस्थितियों में मैनेजमेंट और खिलाड़ी कैसा व्यवहार करते हैं, जिससे मुझे कप्तानी संभालने में काफी मदद मिल रही है।

'हम सब जीरो से शुरुआत कर रहे हैं...'

आयरलैंड की हार पर बात करते हुए अय्यर ने माना कि शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन टीम के कई खिलाड़ी पहली बार इंग्लैंड और आयरलैंड की परिस्थितियों में खेल रहे हैं, इसलिए यह उनके लिए सीखने का समय है। हेड कोच गौतम गंभीर की बात को दोहराते हुए अय्यर ने कहा कि भले ही हम पहले वर्ल्ड चैंपियन रहे हों, लेकिन अब एक नया अध्याय शुरू हो रहा है और हम सब शून्य से शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वह मैदान पर एक आक्रामक और निडर नजरिया अपनाना चाहते हैं, जिससे विरोधी टीमें दबाव में आ जाएं।

डॉक्टर्स डे पर भावुक हुए अय्यर

इसी बातचीत के दौरान श्रेयस अय्यर ने 'डॉक्टर्स डे' के मौके पर उन डॉक्टरों को शुक्रिया कहा, जिन्होंने 2025 के ऑस्ट्रेलिया दौरे (सिडनी) पर लगी उनकी गंभीर चोट को ठीक किया था। उस चोट में अय्यर की तिल्ली (प्लीहा या spleen) टूट गई थी और अंदरूनी चोटें आई थीं। अय्यर ने भावुक होकर कहा कि डॉक्टरों की बदौलत ही आज वह दोबारा क्रिकेट के मैदान पर लौट पाए हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग