
पंजाब किंग्स के मिचेल ओवेन ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में तबाही मचा दी है (Photo - ESPN)
Mitchell Owen MLC 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) ने जिस खिलाड़ी को एक-एक मौके के लिए तरसा दिया और पूरे सीजन ड्रेसिंग रूम में बिठाए रखा, अब उसने विदेशी सरजमीं पर बल्ले से आग लगा दी है। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल ओवेन इस समय अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट 2026 (MLC) में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा रहे हैं।
मिचेल ओवेन एमएलसी (मेजर लीग क्रिकेट) 2026 में वाशिंगटन फ्रीडम (Washington Freedom) टीम की तरफ से खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला इतनी बुरी तरह गरज रहा है कि विरोधी गेंदबाज लाइन-लेंथ भूल चुके हैं। ओवेन ने अब तक खेले 5 मैचों में 67.40 की अविश्वसनीय औसत और 217.42 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से कुल 337 रन कूट दिए हैं।
इस सीजन उन्होंने अब तक 31 चौके और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 छक्के जड़े हैं। इसी दौरान डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम (Grand Prairie Stadium) में एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में 155 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली, जो इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया है।
पंजाब किंग्स ने मिचेल ओवेन को 3 करोड़ रुपये की मोती रकम में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। लेकिन आईपीएल 2025 में उन्हें सिर्फ एक ही मैच खेलने को मिला, जिसमे भी बैटिंग नहीं आई और आईपीएल 2026 में तो उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया।
आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ में पंजाब किंग्स की टीम लगातार मैच हार रही थी और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो रही थी, तब भी ओवेन को मौका न देना फैंस की समझ से परे था। अब मिचेल ओवेन ने इस तूफानी बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया है और दिखा दिया है कि उन्हें बाहर रखना कितनी बड़ी भूल थी।
Published on:
30 Jun 2026 02:07 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
