क्रिकेट

Ind vs Ire: अभिषेक शर्मा के पास आज T20i क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, सिर्फ 2 छक्‍के जड़ते ही रोहित-सूर्या के क्‍लब में होगी एंट्री

Ind vs Ire: भारतीय स्‍टार ओपनर अभिषेक शर्मा आज 28 जून को बेलफास्‍ट में सिर्फ दो छक्‍के लगाते ही अपने 100 टी20 इंटरनेशनल छक्‍के पूरे कर लेंगे और रोहित शर्मा के स्‍पेशल क्‍लब में शामिल हो जाएंगे।
2 min read
• •
Jun 28, 2026
Abhishek Sharma
भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Ireland: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा और आखिरी टी20 मुकाबला आज रविवार 28 जून को बेलफास्‍ट में खेला जाएगा। मेजबान आयरलैंड जहां सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप करने के इरादे से उतरेगी तो वहीं भारत सीरीज को बराबरी पर खत्‍म करने पर होगी। इस मैच में फिर एक बार फिर सबकी नजरें अभिषेक शर्मा पर टिकी होंगी, जिन्‍होंने 20 गेंदों पर 49 रनों सबसे बड़ी पारी खेली थी। आज के मुकाबले में उनके पास इतिहास रचने का मौका होगा। इसके लिए उन्‍हें दो छक्‍के की जरुरत होगी।

100 छक्‍के लगाने वाले 5वें भारतीय बनने का मौका

अभिषेक शर्मा बेलफास्ट में इतिहास रचने की कगार पर हैं, क्योंकि वह T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। पंजाब के इस शानदार बल्लेबाज ने 2024 में खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में डेब्यू करने के बाद से 98 छक्के लगाए हैं और उन्होंने तेजी से तरक्की की है। अभिषेक को इतिहास रचने और T20I में 100 छक्के लगाने वाले पांचवें भारतीय बनने के लिए बस दो और छक्‍के दूर हैं।

सबसे तेज 100 T20I सिक्‍स का रिकॉर्ड बनाने का भी मौका

अभिषेक शर्मा को T20I में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनने के लिए बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड में 36 गेंदों पर दो और छक्के लगाने होंगे। अब तक, वह 775 गेंदों पर 98 छक्के लगा चुके हैं। सबसे तेज 100 छक्के लगाने का पिछला रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह के नाम था, जिन्होंने यह मुकाम 813 गेंदों पर हासिल किया था।

रोहित-सूर्या के क्‍लब में होंगे शामिल

आयरलैंड के खिलाफ दो छक्के लगाते ही अभिषेक उन भारतीयों की लिस्ट में भी शामिल हो जाएंगे, जिन्होंने टी20I में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिनके नाम 159 मैचों में 205 छक्के दर्ज हैं। सूची में दूसरे भारतीयों में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और विराट कोहली भी शामिल हैं।

T20I में भारत के लिए 100 से ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीमैचछक्के
1रोहित शर्मा159205
2सूर्यकुमार यादव113179
3हार्दिक पंड्या138126
4विराट कोहली125124

आयरलैंड बनाम भारत पहले मुकाबले की बात करें, तो अभिषेक उस मैच में भारत के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 20 गेंदों पर सात चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 49 रन बनाए थे।

Updated on:
28 Jun 2026 03:18 pm
Published on:
28 Jun 2026 03:18 pm