क्रिकेट

सुपर थर्सडे में AFG vs SA और IND vs ENG सेमीफाइनल का डबल धमाल, जानें भारत में कब-कहां देख सकेंगे लाइव

AFG vs SA and IND vs ENG Live Streaming: सुपर थर्सडे में T20 World Cup 2024 सेमीफाइनल का डबल धमाल देखने को मिलेगा। पहला सेमीफाइनल अफगानिस्‍तान बनाम साउथ अफ्रीका तो दूसरा सेमीफाइनल भारत बनाम इंग्‍लैंड होगा। आइये मैच से पहले आपको बताते हैं कि आप इन दोनों मैचों को भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं?

2 min read

AFG vs SA and IND vs ENG Live Streaming: सुपर थर्सडे में T20 World Cup 2024 सेमीफाइनल का डबल धमाल देखने को मिलेगा। पहला सेमीफाइनल अफगानिस्‍तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 29 जून को सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। आइये सेमीफाइनल की जंग से पहले आपको बताते हैं कि आपको बताते हैं कि आप इन दोनों मैचों को भारत में कब और कहां लाइव देख सकते हैं?

AFG vs SA Semi Final मैच भारत कब से लाइव देख सकते हैं?

अफगानिस्‍तान बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइन मैच गुरुवार 27 जून को भारतीय समयानुसार, सुबह 6 बजे से लाइव देख सकेंगे।

AFG vs SA Semi Final Match कहां खेला जाएगा?

अफगानिस्‍तान बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइन मैच त्रिनिदाद के तारोबा स्थित ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs ENG Semi Final मैच भारत कब से लाइव देख सकते हैं?

भारत बनाम इंग्‍लैंड सेमीफाइनल मैच गुरुवार 27 जून को भारतीय समयानुसार, रात 8 बजे से लाइव देख सकेंगे।

IND vs ENG Semi Final Match कहां खेला जाएगा?

भारत बनाम इंग्‍लैंड सेमीफाइनल मैच गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा।

AFG vs SA और IND vs ENG Semi Finals मैचों का लाइव प्रसारण भारत में कौन से चैनल पर देख सकते हैं?

AFG vs SA और IND vs ENG Semi Finals मैचों का लाइव प्रसारण आप भारत में स्‍टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर देख सकते हैं।

AFG vs SA और IND vs ENG Semi Finals मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग भारत में कौन से ऐप देख सकते हैं?

AFG vs SA और IND vs ENG Semi Finals मैचों की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप भारत में हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।

Also Read
View All

अगली खबर