क्रिकेट

AFG vs ZIM 1st Test, Day 1 : जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान की पूरी टीम को 131 रनों पर समेटा

-पहली पारी में अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 131 रनों के स्कोर पर सिमटी।-जिम्बाब्वे ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 5 विकेट पर 133 रन बना लिए हैं।-अफगानिस्तान की और से आमिर हमजा चटका चुके हैं 4 विकेट।

less than 1 minute read
Mar 02, 2021

नई दिल्ली। तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और विक्टर नियोची की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को उसकी पहली पारी में 131 रन पर समेट दिया।

5 विकेट खोकर जिम्बाब्वे ने बनाए 133 रन
जिम्बाब्वे ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं और उसके अब तक दो रन की बढ़त हासिल हुई है जबकि उसके पास अभी पांच विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय कप्तान सीन विलियम्स 78 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 54 और रेयाल बुर्ल 20 गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं। उनके अलावा सिकंदर रजा ने 62 गेंदों पर पांच चौके के सहारे 43, प्रिंस मेसवुरे ने 15 और तेरीसाइ मसकांदा ने सात रन बनाए।

आमिर हमजा चटका चुके हैं 4 विकेट
अफगानिस्तान के लिए आमिर हमजा ने अब तक चार और यामिन अहमजाई ने एक विकेट लिए हैं। इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 131 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए अफसार जजई ने सर्वाधिक 37, इब्राहिम जादरान ने 31, आमिर हमजा ने नाबाद 16, कप्तान असगर अफगान ने 13 और मुनीर अहमद ने 12 रन बनाए।

ब्लेसिंग मुजरबानी की गेंदबाजी रही प्रभावी
जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार और विक्टर नियोची ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा तिरिपानो, कप्तान विलियम्स और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिले।

Updated on:
02 Mar 2021 10:33 pm
Published on:
02 Mar 2021 10:25 pm
Also Read
View All