नई दिल्ली। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को कोई चोट नहीं है और उन्होंने आने वाले टूर्नामेंटों को देखते हुए कुछ दिनों का आराम लिया है। बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से आराम लेने की इजाजत मांगी थी जिसे बोर्ड ने स्वीकार किया था। बुमराह को लेकर अटकलें चल रही थी लेकिन पता चला है कि उन्हें चोट नहीं लगी है और उन्होंने आईपीएल (indian premier league), इंग्लैंड दौरे और टी20 विश्व कप (T20 World Cup) को देखते हुए आराम लिया है।