क्रिकेट

आफरीदी आज मना रहे हैं 44वां जन्मदिन, उम्र को लेकर सभी को हैरत में डाला, जानिए रियल उम्र क्या है

-शाहिद आफरीदी ने जन्मदिन की बधाई देने पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।-अपनी उम्र को लेकर शाहिद आफरीदी ने अपने प्रशंसकों हैरत में डाला।-आत्मकथा के मुताबिक, 44 वर्ष के हो गए हैं जबकि उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया था कि वह 1975 में पैदा हुए थे।  
2 min read
• •
Updated: 1 Mar 2021, 5:07 PM IST
shahid_afridi.jpg

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने सोमवार को प्रशंसकों को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए धन्यवाद देने के दौरान सभी को उनकी उम्र को लेकर हैरत में डाल दिया। आफरीदी (Shahid Afridi) ने ट्वीट कर कहा कि वह इस साल 44 वर्ष के हो गए हैं जबकि उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताया था कि वह 1975 में पैदा हुए थे।

फैंस को दिया धन्यवाद
आफरीदी (Shahid Afridi) ने ट्वीट कर कहा, आप सभी का मेरे जन्मदिन पर बधाईयां देने के लिए धन्यवाद। मैं आज 44 साल का हो गया। मेरा परिवार और मेरे प्रशंसक मेरी सबसे बड़ी पूंजी हैं। मुल्तान के साथ जुड़ने का आनंद लिया और मुल्तान सुल्तान्स के सभी प्रशंसकों के लिए विजयी प्रदर्शन करना चाहता हूं।

37 गेंदों में जड़ा था शतक
अप्रैल 2019 में आई आफरीदी की आत्मकथा गेम चेंजर में उन्होंने बताया था कि वह 1980 में नहीं बल्कि 1975 में पैदा हुए थे। इसका मतलब यह है कि 1996 में श्रीलंका के खिलाफ 37 गेंदों पर जब उन्होंने शतक जड़ा तो वह 16 नहीं बल्कि 19 साल के थे। आफरीदी ने अपनी आत्मकथा में कहा, दावा किया जाता है कि मैं उस वक्त 16 साल का था लेकिन मैं 19 वर्ष का था। अधिकारियों से मेरी उम्र को लेकर गलती हुई है।

उम्र को लेकर ट्विटर पर छिड़ी बहस
एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 16 वर्ष के आफरीदी ने सबसे तेज शतक जड़ा था। वह आज 44 साल के हो गए। उनकी किताब के अनुसार वह 46 वर्ष के हैं और विकिपिडिया के मुताबिक वह 41 साल के हैं। जन्मदिन मुबारक लाला।

वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले युवा है आफरीदी
क्रिकेट सांख्यिकीविद मोहनदास मेनन ने ट्वीट कर कहा, हमें आधिकारिक रुप से आफरीदी की जन्मतीथि एक मार्च 1980 से बदलकर एक मार्च 1977 कर देनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि अफगानिस्तान के उस्मान घनी (17 साल 242 दिन) वनडे में तेजी से शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हुए।

Updated on:
1 Mar 2021, 5:07 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान