क्रिकेट

IPL 2018 : दिल्ली की कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर ने लिया एक और चौकाने वाला फैसला

गंभीर ने आईपीएल नीलामी में मिले दो करोड़ 80 लाख रुपये दिल्ली डेयरडेविल्स को वापस देने का मन बनाया है।
2 min read
IpL 2018

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम में कप्तान के तौर पर लौटे गौतम गंभीर ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। गंभीर ने टीम को लगातार मिली हार के बाद इस्तीफा दिया उनके इस फैसले से सभी चौक गए थे इसी के साथ गंभीर ने एक और चौकाने वाला फैसला किया है और आईपीएल नीलामी में मिले करोड़ों रूपए नहीं लेने का फैसल किया है।

नहीं लेंगे नीलामी में मिले दो करोड़ 80 लाख रुपये
गंभीर ने आईपीएल 2018 में अपने और टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते कप्तानी के पद से इस्तीफा देते हुए गंभीर ने आईपीएल नीलामी में मिले दो करोड़ 80 लाख रुपये दिल्ली डेयरडेविल्स को वापस देने का मन बनाया है। यह पहली बार है जब आइपीएल टीम के किसी कप्तान ने अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के कारण अपना वेतन नहीं लेने का फैसला किया है। इसके अलावा आईपीएल में बचे बाकी मैचों में भी खेलने के लिए वे कोई वेतन नहीं लेंगे। साथ ही गंभीर इस आईपीएल सीजन के बाद अपने भविष्य का फैसला करेंगे।

गंभीर का निराशाजनक प्रदर्शन
बता दें दिल्ली अब तक इस सीजन में दिल्ली 6 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने मात्र एक मैच जीता हैं। वहीं आठ साल बाद दिल्ली की टीम में लौटकर कप्तानी संभाल रहे गंभीर ने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है और वह छह मैचों में 17.00 के मामूली औसत से मात्र 85 रन बना पाए हैं। इसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 55 रन रहा है जो उन्होंने पहले मैच में मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ बनाया था।

कप्तानी छोड़ने के बाद बोले गंभीर
कप्तानी छोड़ने के बाद गंभीर ने कहा "अभी अंकतालिका में टीम जहां पर है, एक कप्तान के तौर पर मैं उसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। टीम के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। मेरी जगह श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी को भी लगता है कि वह इस पद के लिए सही शख्स हैं। हमें अभी भी लगता है कि हम स्थिति को बदल सकते हैं। हमे अभी भी आठ में से सात मैच जीतने हैं, जो मुमकिन है। हममें इसकी काबिलियत है।"

Published on:
26 Apr 2018 04:55 pm