क्रिकेट

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली की दुल्हन बनेगी भारत की बेटी शामिया आरजू

Shamia Arzoo एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर हैं हसन अली पाकिस्तान क्रिकेट में उभरते तेज गेंदबाज हैं
2 min read
• •
Updated: 30 Jul 2019, 11:02 AM IST
Hasan ali

नई दिल्ली : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ( Sania Mirza ) के बाद अब देश की एक और बेटी की शादी पाकिस्तानी क्रिकेटर से होने जा रही है। हरियाणा के नूंह के चंदेनी की रहने वाली शामिया आरजू का विवाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली ( Hasan Ali) के साथ 20 अगस्त को होगा।

एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं शामिया

शामिया ने एरोनॉटिकल में बीटेक किया है। उन्होंने अपनी पहली नौकरी जेट ऐवरवेज में की। फिलहाल तीन साल से वह एयर अमीरात में फ्लाइट इंजीनियर के पद पर कायर्रत हैं। शामिया के पिता लियाकत अली के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्व सांसद एवं पाकिस्तान रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रहे सरदार तुफैल उर्फ खान बहादुर और उनके दादा सगे भाई थे। बंटवारे के समय खान बहादुर का परिवार पाकिस्तान चला गया था और उनके परिवार ने भारत में ही रहने का फैसला किया था। खान बहादुर का परिवार फिलहाल पाकिस्तान के कसूर जिला के कच्ची कोठी नईयाकी में रहता है। उनके जरिये ही शामिया का रिश्ता हसन अली से तय हुआ है। हसन अली पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के निवासी हैं।

दुबई में होगा निकाह

हसन अली और शामिया आरजू का निकाह दुबई के एटलांटिस पाम जुबेरा पार्क होटल में होगा। शामिया के पिता पूर्व बीडीपीओ लियाकत अली ने जानकारी दी कि उनके परिवार के 10 सदस्य शामिया और हसन अली के निकाह में शिरकत करने के लिए 17 अगस्त को दुबई जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी तो करनी है, चाहे वह भारत में हो या फिर पाकिस्तान में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने यह भी बताया कि बंटवारे के समय उनके काफी रिश्तेदार पाकिस्तान चले गए थे। उन सबसे उनका आज भी संपर्क बना हुआ है।

Updated on:
30 Jul 2019, 11:02 AM IST
Published on: