वेस्टइंडीज टूर पर जाने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए विराट कोहली ने उनके और रोहित के मतभेद पर कहा कि उन्होंने भी काफी कुछ सुना है। आप ही बताइए कि अगर खिलाड़ियों के बीच एकता नहीं होती तो पिछले तीन सालों से एक टीम के रूप में हम जैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, वह कर पाते। टीम इंडिया की रैंकिंग पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि नंबर सात से लेकर नंबर एक तक का सफर क्या बिना आपसी तालमेल के संभव हो पाता।