क्रिकेट

मोहम्मद रिजवान के फ्लॉप शो पर जम कर भड़के ये पूर्व पाक खिलाड़ी, कहा – बातें मत बनाओ!

BAN vs PAK: बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार के बाद अहमद शहजाद ने मोहम्मद रिजवान को आड़े हाथों लिया है। रिजवान की बैटिंग टेक्निक को फ्लॉप बताते हुए शहजाद ने उनके लर्निंग वाले बयान की जमकर धज्जियां उड़ाईं। जानिए शहजाद ने क्यों कहा कि रिजवान पिच पर सिर्फ नाच रहे हैं!

2 min read
Mar 17, 2026
मोहम्मद रिजवान (Photo - IANS)

Ahmed Shehzed slams Mohammad Rizwan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई वनडे सीरीज में मिली हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। इस हार के बाद पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की जमकर क्लास लगाई है। रिजवान का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पूरी तरह खामोश रहा, जिसके बाद शहजाद ने उनके पुराने बयानों को लेकर उन पर तीखा हमला बोला है।

ये भी पढ़ें

धोनी की इस सीक्रेट सलाह ने उड़ाए सबके होश, CSK के 14 करोड़ वाले खिलाड़ी को दी खास हिदायत!

बस लर्न ही लर्न हो रहा है…

अहमद शहजाद ने रिजवान के उस मशहूर डायलॉग का मजाक उड़ाया जो वो अक्सर हार के बाद कहते हैं कि 'हम या तो जीतते हैं या सीखते (लर्न करते) हैं। शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर भड़कते हुए कहा, 'रिजवान साहब, बहुत समय बीत गया है। हम काफी समय से कह रहे हैं कि आपकी टेक्निक में कमी है। इतने सालों से बस लर्न ही लर्न चल रहा है, आखिर आप कब तक सिर्फ सीखते ही रहेंगे?'

मैदान पर नाच रहे हो, खेल नहीं रहे!

शहजाद यहीं नहीं रुके, उन्होंने रिजवान की बल्लेबाजी की खामियों को उजागर करते हुए कहा कि उनका खेल सिर्फ लेग साइड तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा, 'बल्ले और गेंद के बीच बहुत बड़ा गैप है। आप गेंद की लाइन में क्यों नहीं आ रहे? गेंद खुद आपकी रेंज में नहीं आएगी, आपको मेहनत करनी होगी। T20 वर्ल्ड कप टीम में न होने की वजह से आपको काफी आराम मिला। आपका काम था बांग्लादेश के खिलाफ सेंचुरी जड़कर सिलेक्टर्स को जवाब देना, लेकिन आप पिच पर सिर्फ नाच रहे हैं क्योंकि आपके पैर ही नहीं चल रहे।'

बातें मत बनाओ, परफॉर्म करो

अहमद शहजाद ने रिजवान को नसीहत देते हुए कहा कि बातें करना हमारा (क्रिटिक्स का) काम है, आपका काम मैदान पर रन बनाना है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, 'आपको मैदान पर खेलने के पैसे मिलते हैं, बातें बनाने के नहीं। अगर यही हाल रहा तो आप पूरी जिंदगी सिर्फ 'लर्न' ही करते रह जाएंगे।"
बता दें कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया है। सीरीज के निर्णायक मैच में पाकिस्तान को 11 रन से हार झेलनी पड़ी, जिसने पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस और पूर्व खिलाड़ियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

ये भी पढ़ें

16 साल बाद फिर मोहम्मद आमिर जैसी बड़ी नो बॉल, अब शक के घेरे में पाकिस्तान!

Also Read
View All

अगली खबर