क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका ने इस बल्लेबाज को बनाया अपना नया कप्तान

कप्तान फाफ डु प्लेसिस के उंगली में चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर होने के कारण टीम मैनेजमेंट ने एडिन मार्कराम को कप्तान नियुक्त किया है।
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2018, 9:33 PM IST
Aiden Markram to captain south Africa for rest of the series vs India

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल सेंचूरियन में खेला जाना है। ऐसे में नियमित कप्तान फाफ डु प्लेसिस के उंगली में चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गए है। डु प्लेसिस के बहार होने के कारण टेस्ट के सलामी बल्लेबाज एडिन मार्कराम को भारत के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया है। मार्कराम बाकि के बचे वनडे और टी20 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कमान संभालेंगे।

अमला और डेविड मिलर को नजरअंदाज किया
क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इस मामले में हाशिम अमला और डेविड मिलर को नजरअंदाज करते हुए सिर्फ दो वनडे मैचों का अनुभव रखने वाले मार्कराम को टीम की कमान सौंपते हुए सभी को हैरान कर दिया। मार्कराम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे युवा कप्तान होंगे। उन्होंने इससे पहले अंडर-19 टीम की कप्तानी की है और 2014 में खेले गए विश्व कप में टीम को जीत दिलाई है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के चयनकर्ता लिंडा जोंडी के हवाले से लिखा, "हमारी कोशिश विजन 2019 की तरफ देखने की है। साथ ही हमारी कोशिश नेतृत्व करने वाले युवा खिलाड़ियों को तैयार करने की है। मुझे लगता है कि एडिन मार्कराम इसमें फिट बैठते हैं।"

दक्षिण अफ्रीका-ए टीम की कप्तानी कर चुके है
लिंडा ने कहा, "हम इस बात को जानते हैं कि हमारी रणनीति का हिस्सा नेतृत्व करने वाले खिलाड़ियों को तैयार करना है। मार्कराम अंडर-19 से ही हमारी रणनीति का हिस्सा थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका-ए टीम की भी कप्तानी की है। मार्कराम के कंधों पर टीम की बड़ी जिम्मेदारी है। मेजबान टीम पहला मैच हार कर 1-0 से पीछे है। मार्कराम को अपनी नेतृत्व क्षमता से यह सुनिश्चित करना होगा की टीम पहले सीरीज में बराबरी करे और अपने घर में टेस्ट के बाद वनडे में भी भारत को मात दे।

Published on: