क्रिकेट

संजू सैमसन के सपोर्ट में खुलकर उतरे अजिंक्य रहाणे, कहा- टी20 वर्ल्डकप के हीरो को बाहर करना अजीब

Ajinkya Rahane on Sanju Samson: संजू सैमसन को भारतीय टीम से बाहर करने को भारतीय खिलाड़ी अजिंक्‍य रहाणे ने बेहद अजीब बताया है। उन्‍होंने कहा कि यह अजीब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे टी20 टीम से बाहर रखा गया है।
2 min read
Jul 07, 2026
Ajinkya Rahane on Sanju Samson
भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज संजू सैमसन। (फोटो सोर्स: EspncricInfo)

Ajinkya Rahane on Sanju Samson: भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के बीच सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पुरुष चयन समिति ने जिम्‍बाब्‍वे टूर के लिए भारतीय टीम की घोषणा की है, जिससे संजू सैमसन को बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर चयनकताओं की खूब आलोचना हो रही है। इसी बीच भारतीय खिलाड़ी अजिंक्‍य रहाणे ने भी संजू सैमसन को बाहर करने को अजीब बताया है। उन्‍होंने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट भी किया है।

'यह अजीब है'

रहाणे ने अपनी पोस्‍ट में लिखा कि उम्मीद है कि संजू सैमसन से मैनेजमेंट की कुछ बातचीत जरूर हुई होगी। यह अजीब है कि टी20 वर्ल्‍ड कप जीत के हीरो को जिम्‍बाब्वे के खिलाफ टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है। उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापस आएंगे।

लगातार तीन मैचों खराब प्रदर्शन के बाद प्‍लेइंग 11 से कटा था पत्‍ता

बता दें कि संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मुकाबले में चार गेंदों पर एक चौके की मदद से सिर्फ 5 रन की पारी खेली थी। इसके बाद दूसरे मैच में वह खाता नहीं खोल सके थे। इस सीरीज में आयरलैंड ने भारत के खिलाफ 2-0 से ए‍तिहासिक क्‍लीन स्‍वीप किया।

फिर संजू इंग्‍लैंड के खिलाफ 7 गेंदों पर सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि यह मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। लगातार तीन मैचों फ्लॉप होने के बाद इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकबाले से उन्‍हें टीम मैनेजमेंट ने प्‍लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया और जिम्‍बाब्‍वे दौरे से भी पत्‍ता काट दिया गया है।

आकाश चोपड़ा ने चयनकर्ताओं को लिया आड़े हाथ

आईसीसी टी20 वर्ल्‍ड कप में शानदार प्रदर्शन के चलते प्‍लेयर ऑफ द टूर्नांमेंट रहे संजू सैमसन को जिम्‍बाब्‍वे दौरे से बाहर करने पर टीम मैनेजमेंट की जमकर आलोचना हो रही है। भारतीय पूर्व सलामी बल्‍लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने संजू को बाहर करने पर चयनकर्ताओं को आड़े हाथ लिया है। उन्‍होंने कहा कि टी20 वर्ल्‍ड कप के हीरो को इस तरह बाहर करना समझ से परे है। इस तरह तो अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को भी बाहर किया जा सकता है।

Updated on:
07 Jul 2026 02:16 pm
Published on:
07 Jul 2026 02:02 pm
Also Read
View All
पाकिस्तान को लीड्स में रौंदकर इंग्लैंड ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, जो रूट ने खत्म किया बतौर कप्तान 5 साल की जीत का सूखा

इंग्‍लैंड की जीत से क्या भारत को हुआ नुकसान? आखिरी स्थान पर पहुंचा पाकिस्‍तान, देखें WTC की लेटेस्ट पॉइंट्स टेबल

Eng vs Ban: अंग्रेजों के सामने पिछले 20 साल से घुटने टेक रहा पाकिस्तान, लीड्स टेस्ट में बनाया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

ENG vs PAK: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, सात बल्लेबाज नहीं छू पाये दहाई का आंकड़ा, इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया

क्या भारत की तरह बांग्लादेश भी तोड़ेगा ऑस्ट्रेलिया का घमंड? ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए तैयार नजमुल हुसैन शांतो