क्रिकेट

‘उम्र पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया’, वैभव सूर्यवंशी की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारी के बाद आंद्रे रसेल का बड़ा बयान

Andre Russell on Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की 29 गेंदों में 97 रनों की तूफानी पारी के बाद आंद्रे रसेल ने उनकी उम्र को लेकर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है। जानिए रसेल ने क्या कहा।
2 min read
May 28, 2026
Vaibhav Sooryavanshi age controversy, Andre Russell Instagram story, Vaibhav Sooryavanshi 97 off 29
वैभव सूर्यवंशी और आंद्रे रसेल (Photo - IANS)

Andre Russell Instagram story for Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की हैरतअंगेज पारी खेलने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में खेली गई इस आतिशी पारी के दौरान वैभव ने इस सीजन में अपने कुल छक्कों की संख्या 65 पहुंचा दी और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल (59 छक्के, साल 2012) का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने वैभव के लिए एक बेहद खास और कड़ा संदेश शेयर किया है।

आंद्रे रसेल भी हुए वैभव के फैन

आंद्रे रसेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और उनकी उम्र को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया। रसेल ने लिखा, 'बधाई हो युवा खिलाड़ी! नफरत करने वाले तो यही कहेंगे कि तुम 15 साल के नहीं हो, लेकिन किसे परवाह है? यहां 30 साल के खिलाड़ी वो सब करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जो तुम इस उम्र में कर रहे हो। ऐसे ही आगे बढ़ते रहो, मैं तुम्हारा फैन बन गया हूं। बस गेंद देखो और हिट करो!'

रिकॉर्ड टूटने वालों में रसेल का भी नाम

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल खुद एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की लिस्ट में 52 छक्कों (साल 2019) के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में वैभव की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 8 ओवर में ही 125 रन बना लिए थे और टीम ने 20 ओवर में 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में हैदराबाद की टीम 196 रनों पर ढेर हो गई और राजस्थान ने 47 रनों से मैच जीत लिया।

रॉयल्स फाइनल में जाने से सिर्फ 1 कदम दूर

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अब क्वालिफायर 2 में पहुंच चुकी है, जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस (GT) से होगा। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात वही टीम है जिसके खिलाफ वैभव ने साल 2025 में महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचाया था।

Also Read
View All
Eng W vs Ind W: भारत की बेटियों ने पुरुषों को पछाड़ते हुए लॉर्ड्स में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी

IND vs ENG 1st ODI: भारत के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, जो रूट और जोफ्रा आर्चर की वापसी

Eng W vs Ind W: भारत से लॉर्ड्स में ऐतिहासिक टेस्ट हारने के बाद छलका इंग्लैंड की कप्‍तान नेट साइवर-ब्रंट का दर्द, जानें किसके सिर फोड़ा ठीकरा

Eng W vs Ind W One-off Test: भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर रचा इतिहास, 40 साल से एक जीत को तरसी इंग्लिश टीम

Eng vs Ind: रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका, ODI में सिर्फ 2 भारतीय ही हासिल कर सके हैं ये मुकाम