क्रिकेट

Angkrish Raghuvanshi Injury: KKR को आखिरी मुक़ाबले से पहले बड़ा झटका, अंगकृष रघुवंशी को फ्रेक्चर हुआ, IPL से बाहर हुए

युवा स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी उंगली में फ्रैक्चर की वजह से IPL 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। वे रविवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में भी केकेआर की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे।
less than 1 minute read
May 22, 2026
Shane Watson IPL 2026
केकेआर के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी (Photo - IANS)

Angkrish Raghuvanshi ruled out of IPL 2026: तीन बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला जाने वाला आखिरी मुक़ाबला हर हाल में जीतना होगा। लेकिन इससे पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है। युवा स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी उंगली में फ्रैक्चर की वजह से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। वे रविवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में भी केकेआर की प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होंगे।

टीम का आधिकारिक बयान

केकेआर की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि अंगकृष रघुवंशी को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैच के दौरान कैच पकड़ने की कोशिश में चोट लगी। उनकी बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है। टीम ने लिखा, "अंगकृष आईपीएल के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। हम उनकी जल्दी और पूरी तरह से रिकवरी की कामना करते हैं।"

इस सीजन केकेआर के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज

रघुवंशी इस सीजन केकेआर के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे थे। उन्होंने 13 मैचों में 42.20 की औसत से 422 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 146.53 रहा। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 82 रन रहा। उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए, 40 चौके और 19 छक्के जड़े।

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अंगकृष धीरे-धीरे पारी बुनते थे और जरूरत पड़ने पर मैच जिताऊ पारियां भी खेलीं। ओपनिंग जोड़ी बार-बार नाकाम रहने पर उन्होंने मोर्चा संभाला और कई अहम मुकाबलों में टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नतीजतन, वे इस सीजन केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके थे।

Updated on:
22 May 2026 08:00 pm
Published on:
22 May 2026 08:00 pm