क्रिकेट

IPL 2026 से पहले सचिन तेंदुलकर के घर बजेगी शहनाई! तय हुई अर्जुन -सानिया की शादी की तारीख

शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी और मुख्य समारोह 5 मार्च को मुंबई में होगा। यह एक निजी आयोजन होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे।

2 min read
Jan 07, 2026
Arjun Tendulkar
अर्जुन तेंदुलकर अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से शादी करने जा रहे हैं (Image- arjun tendulkar/X)

Arjun Tendulkar Wedding Date: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी गर्लफ्रेंड सानिया चंडोक से 5 मार्च 2026 को शादी रचाने जा रहे हैं। सानिया चंडोक मुंबई के प्रसिद्ध कारोबारी रवि घई की पोती हैं और एक सफल एंटरप्रेन्योर हैं। वह एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन भी हैं तथा पेट केयर से जुड़े ब्रांड की मालकिन हैं।

शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी

सूत्रों के अनुसार, शादी की रस्में 3 मार्च से शुरू होंगी और मुख्य समारोह 5 मार्च को मुंबई में होगा। यह एक निजी आयोजन होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और कुछ चुनिंदा मेहमान ही शामिल होंगे। कपल ने पिछले साल अगस्त 2025 में एक गोपनीय समारोह में सगाई की थी, जिसमें सिर्फ निकटतम लोग मौजूद थे। बाद में सचिन तेंदुलकर ने एक रेडिट सेशन में इसकी पुष्टि की थी।

इस बार आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलेंगे अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और लोअर-ऑर्डर बल्लेबाज हैं। हाल ही में उन्हें आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस से लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया गया है। अर्जुन ने 2022 में गोवा के लिए रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट-क्लास डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में उन्होंने 207 गेंदों पर 120 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 16 चौके शामिल थे।

आईपीएल कर चुके हैं डेब्यू

आईपीएल करियर की बात करें तो 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वह उस सीजन नहीं खेल पाए। 2022 की नीलामी में फिर से एमआई ने उन्हें 30 लाख में अपने साथ जोड़ा। अर्जुन ने 2023 में आईपीएल डेब्यू किया और उस सीजन 4 मैच खेले। अगले साल उन्हें केवल एक मैच में मौका मिला। अब तक उन्होंने 5 आईपीएल मैचों में 3 विकेट लिए हैं और 13 रन बनाए हैं।

घरेलू क्रिकेट में अर्जुन ने 22 फर्स्ट-क्लास मैचों में 48 विकेट के अलावा 620 रन बनाए हैं। वहीं, 23 लिस्ट-ए मैचों में उनके नाम 25 विकेट और 155 रन हैं। शादी के साथ ही अर्जुन का करियर भी नई ऊंचाइयों को छूने की दहलीज पर है।

Published on:
07 Jan 2026 05:38 pm