क्रिकेट

अर्जुन तेंदुलकर ने की तूफानी गेंदबाजी, विकेटों का ‘सिक्सर’ लगाकर टीम को दिलाई जीत

अर्जुन सुर्ख़ियों में तब आये थे जब उन्होंने अंग्रेज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक शानदार यॉर्कर से पस्त कर दिया था ।
2 min read
• •
Updated: 2 Nov 2018, 3:32 PM IST
Arjun Tendulkar shines with a six-fer in Mahindra Shield U-19
अर्जुन तेंदुलकर ने की तूफानी गेंदबाजी, विकेटों का ‘सिक्सर’ लगाकर टीम को दिलाई जीत

नई दिल्ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इससे पहले अर्जुन तेंदुलकर ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में भी अपनी गेंदबाजी का लोहा मनवाया था जब उन्होंने गुजरात के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। उनकी इस गेंदबाजी के चलते ही मुंबई की टीम ने गुजरात को 9 विकेट से पटखनी दी थी। विनू माकंड अंडर 19 ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी आलोचकों को करारा जवाब देने वाले अर्जुन ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाया है ।

70 रन देकर अर्जुन ने 6 विकेट झटके
श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद अर्जुन लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में असफल रहे हैं । और इन्ही कारणों से उन्हें मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम में भी जगह नहीं मिली । हाल में ही विजय मर्चेंट XI में जगह दिए जाने के बाद अर्जुन ने विजय मांजरेकर XI के खिलाफ के.सी शील्ड अंडर 19 टूर्नामेंट में कमाल की गेंदबाजी की है । 70 रन देकर अर्जुन ने 6 विकेट झटके और विरोधी बल्लेबाजों को टिकने का मौक़ा ही नहीं दिया । विजय मांजरेकर XI को 216 पर रोकने के बाद विजय मर्चेंट XI को जीत के लिए 120 रन की दरकार थी ।

बल्ले से अर्जुन तो बल्ले से प्रग्नेश ने दिखाया दम
हाल में ही वीनू माकंड अंडर 19 ट्रॉफी में गेंद से कमाल करने वाले अर्जुन ने एक बार फिर गेंद से कमाल दिखाया । वीनू माकंड ट्रॉफी में जहां उन्होंने पांच विकेट लेकर मुंबई को गुजरात पर नौ विकेट से मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी । हालांकि अर्जुन तेंदुलकर के लिए अभी हालिया श्रीलंका दौरा बेहद निराशाजनक रहा था। अर्जुन सुर्ख़ियों में तब आये थे जब उन्होंने अंग्रेज बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर एक शानदार यॉर्कर से पस्त कर दिया था । के.सी शील्ड अंडर 19 टूर्नामेंट में भी उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा जहां गेंद से अर्जुन ने अपना दम दिखाया तो बल्ले से प्रग्नेश ने 155 जड़कर विजय मर्चेंट XI की जीत पक्की कर दी ।

Updated on:
2 Nov 2018, 3:32 PM IST
Published on: