क्रिकेट

अर्शदीप सिंह आज रच सकते हैं इतिहास, भारतीय नंबर-1 गेंदबाज बनने से सिर्फ इतने विकेट दूर

अर्शदीप सिंह आज दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ इतिहास रच सकते हैं! टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिए उन्हें सिर्फ 4 विकेट चाहिए। क्या वह अश्विन के 32 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ पाएंगे? जानें पूरी डिटेल्स...
less than 1 minute read
Feb 12, 2026
arshdeep singh , second highest wicket taker in india
Arshdeep Singh T20 World Cup Record

Arshdeep Singh: भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास आज एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में अगर अर्शदीप 4 विकेट ले लेते हैं, तो वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे।

अभी यह रिकॉर्ड दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने 24 मैचों में 32 विकेट लिए हैं। अर्शदीप अभी सिर्फ 15 मैचों में 29 विकेट ले चुके हैं। अब सिर्फ 4 विकेट और लेते ही वह अश्विन को पीछे छोड़कर नंबर-1 बन जाएंगे।

भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट:

खिलाड़ी का नाममैचविकेटबेस्ट स्पेल
रविचंद्रन अश्विन24324/11
अर्शदीप सिंह15294/9
जसप्रीत बुमराह18263/7
हार्दिक पांड्या25243/20
रविंद्र जडेजा30223/15

अर्शदीप का फॉर्म कमाल का रहा है। उन्होंने पिछले मैच में अमेरिका के खिलाफ भी भारतीय अटैक को लीड किया था। अर्शदीप पहले से ही टी20 इंटरनेशनल (T20Is) में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जहां उनके नाम 76 मैचों में 118 विकेट दर्ज हैं।

दुनिया में कौन है नंबर-1?

अगर दुनिया भर की बात करें, तो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है, जिन्होंने 50 विकेट झटके हैं। उनके बाद लिस्ट में श्रीलंका के हसरंगा और ऑस्ट्रेलिया के एडम जम्पा आते है (दोनों के 40-40 विकेट हैं)।

खिलाड़ी का नामदेशमैचविकेटबेस्ट फिगर
शाकिब अल हसनबांग्लादेश43504/9
वानिंदु हसरंगाश्रीलंका20403/8
एडम जम्पाऑस्ट्रेलिया22405/19
राशिद खानअफगानिस्तान25404/9
शाहिद अफरीदीपाकिस्तान34394/11

बॉलिंग करियर रिकॉर्ड

अर्शदीप की उम्र अभी सिर्फ 27 साल है और इस लिस्ट में सबसे कम मैच खेलकर (सिर्फ 15 मैच) दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जिस रफ्तार से वो विकेट ले रहे हैं, आने वाले समय में वो दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

फॉर्मेटमैचविकेटबेस्ट स्पेल (BBM)5-विकेट हॉल
T20Is (इंटरनेशनल)771205/511
T20 वर्ल्ड कप15294/90
ODI (वनडे)15255/371
फर्स्ट क्लास (FC)22676/402
लिस्ट A45785/343
कुल T20s1872495/322
Updated on:
12 Feb 2026 11:11 am
Published on:
12 Feb 2026 11:07 am