क्रिकेट

‘पाजी वाइड थोड़ी कम डाला करो…’ Arshdeep Singh ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग शेयर की फोटो, तो फैंस ने लिए मजे

Arshdeep Singh girlfriend Samreen Kaur: अर्शदीप सिंह इन दिनों यूके में अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। उनकी नई तस्वीरों पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। जानिए सोशल मीडिया का पूरा रिएक्शन।
2 min read
Jul 27, 2026
Arshdeep Singh girlfriend Samreen Kaur
अर्शदीप सिंह अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ (Photo - @_arshdeep .singh__)

Arshdeep Singh girlfriend Samreen Kaur: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारत की व्हाइट-बॉल टीम का हिस्सा रहे अर्शदीप इन दिनों ब्रिटेन (यूके) में एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं।

अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर समरीन के साथ कुछ बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में हार्ट इमोजी के साथ लिखा है, 'माय पर्सन' (My Person)। हालांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन इन तस्वीरों ने एक बार फिर दोनों के डेटिंग की खबरों को हवा दे दी है। आईपीएल 2026 के दौरान भी दोनों को कई बार साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज थी। कुछ दिन पहले समरीन ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों एक जैसे गोल्ड पेंडेंट पहने नजर आ रहे थे।

फैंस ने सोशल मीडिया पर लिए जमकर मजे

अर्शदीप की इन रोमांटिक तस्वीरों पर फैंस के बहुत ही मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी जमकर टांग खींची है। एक फैन ने लिखा, 'पाजी, आप सही दिशा में जा रहे हो।' मजे लेते हुए एक यूजर ने कहा, 'पाजी गॉड ब्लेस यू, बस थोड़ा वाइड कम फेंको।' एक अन्य फैन का कमेंट था, 'अच्छा… तो ये है वाइड बॉल का असली रीजन!' फॉर्म पर सवाल उठाते हुए एक ने लिखा, 'वही सोच रहा हूं कि पाजी आजकल विकेट क्यों नहीं ले पा रहे हैं। क्यों नहीं आ रहा परफॉरमेंस, तो ये रीजन है।' कुछ और मजेदार कमेंट्स, 'पाजी कितने सोमवार का व्रत रखा था?', 'भाग मिल्खा भाग पार्ट टू', 'ऑल आउट कर दिया पाजी', और 'पंजाबी आ गए ओए…'।

कैसा रहा है हालिया प्रदर्शन?

आईपीएल 2026 में जब पंजाब किंग्स (PBKS) का प्रदर्शन खराब चल रहा था, तब भी अर्शदीप अपने सोशल मीडिया रील्स को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा। आखिरी मैच में उन्होंने बिना विकेट लिए 72 रन लुटा दिए थे, और भारत वह सीरीज 2-1 से हार गया था। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह 4 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे। इंग्लैंड दौरे के बाद अर्शदीप को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। भारत ने हरारे में खेलते हुए यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की, जो कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर की पहली सीरीज जीत भी थी।