क्रिकेट

मैं सॉरी बोलने गया था… डेरिल मिचेल के साथ मैदान पर भिड़ंत के बाद अर्शदीप सिंह ने दिखाया बड़ा दिल

Arshdeep Singh and Daryl Mitchell fight: टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में डेरिल मिचेल के साथ मैदान पर भिड़ंत के बाद अर्शदीप सिंह ने दिखाया बड़ा दिल दिखाया है। उन्‍होंने हर्षा भोगले के साथ एक इंटरव्‍यू में बताया कि वह झगड़े के बाद माफी मांगने गए थे।

2 min read
Mar 09, 2026
Arshdeep Singh and Daryl Mitchell fight
टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में एक-दूसरे बहस करते डेरिल मिचेल और अर्शदीप सिंह। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Arshdeep Singh and Daryl Mitchell fight: भारत ने रविवार रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड को 96 रनों से रौंदकर टीम इंडिया ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का तीसरा खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही वह घरेलू मैदान पर ट्रॉफी उठाने वाली पहली टीम बन गई। कप्तान सूर्यकुमार यादव अब मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने वाले महान भारतीय कप्तानों के एलीट ग्रुप में शामिल हो गए हैं। इस हाईवोल्‍टेज फाइनल मुकाबले अर्शदीप सिंह और डेरिल मिचेल के बीच कुछ तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली है, सोशल मीडिया की सुर्खियों में है।

अर्शदीप ने दिखाया बड़ा दिल

न्यूजीलैंड के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान ये ड्रामा हुआ, जब भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिशेल को गुस्से में परेशान कर दिया। 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आधे रन के बाद दोबारा आए अर्शदीप ने स्टंप्स पर फॉलो-थ्रू गेंद फेंकी, जो गलती से मिचेल की जांघ पर लग गई। इसके बाद मिचेल काफी गुस्‍से में नजर आए और अर्शदीप को काफी बुरा-भला कहा। हालांकि कप्‍तान सूर्या ने तुरंत बीच-बचाव करते हुए मिचेल को शांत किया, जबकि अंपायर ने अर्शदीप से बात की। ओवर की आखिरी गेंद फेंकने के बाद अर्शदीप ने बड़ा दिल दिखाया और तुरंत माफी मांगते हुए मिचेल से हाथ मिलाया और गले मिले।

'मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था'

हर्षा भोगले के साथ एक इंटरव्यू में इस घटना के बारे में बताते हुए अर्शदीप ने कहा कि जब मैंने गेंद फेंकी तो वह रिवर्स-स्विंग हुई और उसे जा लगी। इसके बाद मैं मिचेल को सॉरी बोलने गया था। वहीं, खिताब जीतने को लेकर अर्शदीप ने कहा कि अभी तो बहुत अच्छा लग रहा है, लेकिन अगले 2-4 दिनों में इमोशन खत्‍म हो जाएंगे। यह एक बहुत अच्छी टीम है, जिसमें बहुत सारे मैच-विनर हैं और नतीजा सोने पे सुहागा।

उन्‍होंने आगे कहा कि एक बॉलर के तौर पर हमारा रोल है कि अगर हम 250 रन बनाते हैं तो उन्हें 250 से कम पर रोकें और पहले बॉलिंग करते समय, बस उन्हें जितना हो सके कम स्कोर पर रोकें।

एक नजर मैच पर

बता दें कि संजू सैमसन ने 46 गेंदों पर 89 रन बनाए, साथ ही अभिषेक शर्मा ने 52 और ईशान किशन ने 54 रन बनाए। उनकी पावर-हिटिंग से भारत 255/5 पर पहुंच गया, जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा टोटल है और टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर। जेम्स नीशम ने एक ही ओवर में तीन विकेट लेकर थोड़ी देर के लिए अटैक धीमा किया, लेकिन शिवम दुबे ने आठ गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाकर भारत को 250 के पार पहुंचाया।

जवाब में, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया, जिससे मेहमान टीम पावरप्ले के अंदर 52/3 पर आ गई और रिकॉर्ड चेज का मौका भी खत्म हो गया। भारत ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की और अपना तीसरा टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता, इससे पहले उसने 2007 और 2024 में भी खिताब जीता था।

Published on:
09 Mar 2026 11:15 am