क्रिकेट

अर्शदीप सिंह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ देर रात डिनर पर धर्मशाला में हुए स्पॉट, देखें वीडियो

Arshdeep Singh spot with his rumoured girlfriend: अर्शदीप सिंह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ देर रात धर्मशाला में डिनर पर नजर आए हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पंजाब किंग्‍स के फैन इस टीम की लगातार हार से जोड़कर अर्शदीप को ट्रोल कर रहे हैं।
2 min read
May 09, 2026
Arshdeep Singh spot with his rumoured girlfriend
अर्शदीप सिंह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन के साथ। (फोटो सोर्स: IANS)

Arshdeep Singh spot with his rumoured girlfriend: आईपीएल 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के पेसर अर्शदीप सिंह को धर्मशाला में टीम के साथ देर रात डिनर करते हुए उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ स्‍पॉट किया गया है। इसकी वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, क्योंकि फैंस ने देखा कि यह जोड़ी पंजाब किंग्स के कई खिलाड़ियों के साथ वहां पहुंची थी। इससे पहले अर्शदीप को उनका बैग उठाते भी देखा गया था। अब इस वीडियो ने अर्शदीप और समरीन के बीच डेटिंग की अफवाहों को फिर से हवा दे दी है।

अर्शदीप सिंह एक बार फिर मैदान के बाहर सुर्खियों में

अर्शदीप सिंह एक बार फिर मैदान के बाहर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब किंग्स की टीम ने अपने व्यस्त आईपीएल में से थोड़ा सा समय निकालकर डिनर किया। फैंस ने देखा कि अर्शदीप-समरीन पंजाब किंग्स के कई खिलाड़ियों के साथ वहां पहुंचे थे। दोनों काफी आराम से नजर आ रहे थे और अपने साथियों व सपोर्ट स्टाफ के साथ बातचीत कर रहे थे।

पंजाब किंग्‍स के मैचों में भी आती हैं नजर

अर्शदीप और समरीन को लेकर अफवाहों ने सबसे पहले तब जोर पकड़ा था, जब सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप की वायरल पोस्ट में नजर आ रही एक रहस्यमयी महिला को पंजाबी अभिनेत्री समरीन कौर से जोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक समरीन को अक्सर पंजाब किंग्स के मैचों और टीम से जुड़े कार्यक्रमों में देखा गया है, जिससे फैंस के बीच उनके रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, अर्शदीप या समरीन दोनों में से किसी ने भी अभी तक सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

आईपीएल 2026 में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे अर्शदीप

बता दें कि अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक 10 मैचों में सिर्फ 11 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10.42 की रहा है, जो कि चिंताजनक है। फैंस का मानना है कि अर्शदीप खेल से ज्‍यादा ध्यान अपनी लव-लाइफ पर दे रहे हैं। जब भारतीय टीम का स्टार पेसर रन लुटाता है तो इस तरह के वीडियो देख फैंस का गुस्सा 7वें आसमान पर पहुंच जाता है।

पंजाब के फैंस इसलिए कर रहे ट्रोल

अर्शदीप को ट्रोल करने के पीछे सबसे बड़ा कारण हाल ही में पंजाब किंग्स की हार भी हैं। सीजन के पहले हॉफ में लगातार 6 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप रही पंजाब की टीम बैक-टू-बैक 3 मुकाबले गंवा चुकी है। टीम की हार के लिए गेंदबाजी यूनिट सबसे बड़ी जिम्मेदार है। ऐसे में अर्शदीप का समरीन से नजदीकियां बढ़ाना फैंस को रास नहीं आ रहा है।

Published on:
09 May 2026 11:09 am