क्रिकेट

एशेज टेस्ट: इंग्लैंड का संघर्ष जारी, सीरीज में बने रहने के लिए जीत की दरकार

शुरुआती दोनों टेस्टों में हारने वाली इंग्लैंड की टीम के लिए तीसरा मैच जीतना आवश्यक है।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2017, 7:38 PM IST
ashes

नई दिल्ली। एशेज के तीसरे मैच में मेहमान इंग्लैंड के बल्लेबाजों का संघर्ष जारी है। पहली पारी में 259 रनों के अंतर से पिछड़ने वाली इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 132 के स्कोर पर चार विकेट गंवा चुकी है। मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैड के डेविड मलान और जॉनी बेयर्सटो क्रीज पर बने हुए है। हालांकि मैच और सीरीज जीतने के लिए मेजबान आस्ट्रेलिया को आखिरी दिन इंग्लैंड के बाकी छह विकेट जल्द चटकाने होगे। बता दें कि सीरीज के दो शुरुआती मैचों को कंगारू टीम पहले ही जीत चुकी है। ऐसे में इस टेस्ट को जीतते ही उसके पास अजेय बढ़त हो जाएगी। इस मैच में आस्ट्रेलिया पहली पारी में 662 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई थी। चौथे दिन की समाप्ति के बाद इंग्लैंड अभी भी आस्ट्रेलिया से 127 रनों से पीछे है। क्रीज पर पहली पारी में शतक लगाने वाले डेविड मलान 28 और जॉनी बेयर्सटो 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

स्मिथ और मार्श की बेहतरीन बल्लेबाजी
आस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (239) और मिशेल मार्श (181) की बेहतरीन पारी के दम पर अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 662 रनों पर घोषित कर दी थी। उसने इंग्लैंड के पहली पारी मे बनाए गए 403 रनों के आधार पर 259 रनों की बढ़त ले ली थी।

इंग्लैंड की खराब शुरुआत

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड को इस बार मार्क स्टोनमैन (3) ने निराश किया। वह चार के कुल स्कोर पर जोश हाजलेवुड का शिकार हुए। एलिस्टर कुक (14) एक बार फिर विफल रहे। उन्हें हाजलेवडु ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। 29 रनों के कुल स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाज खो दिए थे। कप्तान जोए रूट के साथ मिलकर जेम्स विंसे (55) ने अपनी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान अपने साथी का साथ नहीं दे पाए और 14 के निजी स्कोर पर नाथन लॉयन ने उन्हें स्मिथ के हाथों कैच कराया। 95 गेंदों में 12 चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलने वाले विंसे मिशेल स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हो गए। 100 के कुल स्कोर पर इंग्लैंड के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट लिए थे।

मौजूदा जोड़ी पर बड़ी जिम्मेबारी
अब इस समय मैदान पर इंग्लैंड की वो जोड़ी है, जिसने पहली पारी में उसको विशाल स्कोर प्रदान किया था। इस जोड़ी के सामने अपनी टीम को आखिरी दिन पारी की हार से बचाने की जिम्मेदारी है। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 549 रनों के साथ की थी। आते ही उसे मिशेल के रूप में दिन का पहला झटका लगा। वह अपने खाते में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और जेम्स एंडरसन की गेंद पर पगबाधा करार दे दिए गए।

पेन और कमिंस की उपयोगी पारी
कप्तान स्मिथ अपने तीसरे दिन के स्कोर में सिर्फ 10 रनों की इजाफा ही कर सके। उन्हें भी एंडरसन ने पगबाधा कराया। टिम पेन (नाबाद 49) और पैट कमिंस (41) ने नौवें विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर टीम को 600 के पार पहुंचाया और अच्छी बढ़त भी दिलाई। इंग्लैंड के लिए एंडरसन ने चार विकेट लिए। क्रेग ओवरटन को दो विकेट मिले। उसके पांच गेंदबाजों ने 100 से ज्यादा रन दिए।

Published on:
Also Read
View All
IND vs NZ 2nd ODI Playing 11: पहले मैच में जीत के बावजूद भारत की प्‍लेइंग 11 में होगा फेरबदल, जानें कौन होगा IN और कौन OUT?

हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा