राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा
पर्थ टेस्ट कुक के करियर का 150वां टेस्ट मैच है। इस टेस्ट मैच के साथ कुक 150 टेस्ट मैच खेलने वाले दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए है। विश्व में सिर्फ आठ ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने 150 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं । कुक 150वां टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के आठवें और इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए है। कुक से पहल सचिन तेंदुलकर , रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, जाक कालिस, शिवनारायण चंद्रपाल, राहुल द्रविड़ और एलन बॉर्डर ये कीर्तिमान अपने नाम कर चुके है। पर्थ टेस्ट मैच में कुक ने एक और कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने भारतीय दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का सबसे तेज 150 टस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।