6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

द्रविड के ट्वीट से खिला इस WWE खिलाड़ी का चेहरा

इसमें WWE के विजेता रह चुके पूर्व खिलाड़ी जिन्दर महाल और HHH को हिस्सा लेते हुए देखा गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 5 Jul 2025, 11:50 AM IST

rahul dravid

भारतीय टीम के पूर्व कोच और महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ (Photo- ANI)

डब्ल्यू डब्ल्यू ई खेल का अपना अलग ही क्रेज है। खासकर युवाओं में इसका क्रेज देखने को मिलता है। भारत में इस खेल के चाहने वाले कई है। क्रिकेट, फुटबॉल की तरह इस खेल के प्रति लोगों का आर्कषण दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। हाल ही में इस शनिवार को डब्ल्यू डब्ल्यू ई का सबसे बड़ा इवेंट अपने देश में हुआ और खास बात तो ये है कि इसमें डब्ल्यू डब्ल्यू ई के विजेता रह चुके पूर्व खिलाड़ी जिन्दर महाल और ट्रिपल एच को हिस्सा लेते हुए देखा गया। यह इवेंट शनिवार को नई दिल्ली में रखा गया। इस इवेंट का क्रेज अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि इसी बीच पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई चैम्पियन रह चुके मशहूर खिलाड़ी जॉन सीना ने,भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान राहुल द्रविड द्वारा उनके लिए लिखे एक ट्वीट को इंस्टाग्राम पर अपने चाहने वालों में शेयर किया जिससे उनके फैन्स और भी खुश हो गए। द्रविड का यह ट्वीट काफी भावनात्मक है जिसमें द्रविड ने कहा कि आप बदले भावना को मन में लेकर नहीं खेलते है बल्कि आप गौरव और सम्मान की भावना से खेलते हैं।

साल 2005 से 2007 के बीच राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके है। चाहे खेल के मैदान में क्रिकेट का मुकाबला हो या उसके बाहर की बात हो , हर जगह द्रविड अपने शान्त स्वभाव को लेकर जाने जाते हैं।

रोजमर्रा की जिन्दगी में भी द्रविड़ अपने सीधे-सादे स्वभाव के लिए जाने जाते है। इसी के चलते भारत के इस पूर्व कप्तान को जैन्टलमैन और फेस ऑफ द गेम के नाम से भी जाना जाता है। इन्हीं गुणों के चलते द्रविड को अपने समय के एक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के तौर पर भी जाना जाता है क्योंकि शायद ही आजतक किसी ने द्रविड को गुस्से में देखा। जब फैन्स को क्रिकेट और डब्ल्यू डब्ल्यू ई का एक दूसरे के प्रति यह भाव देखने को मिला तो वो भी खुद को भावुक होने से नहीं रोक पाए।