क्रिकेट

अफ़ेयर के आरोपों के बीच टूटी मोनिका और एश्ले गार्डनर की शादी, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर डाला भावुक पोस्ट

अफ़ेयर के आरोपों के बीच एश्ले गार्डनर की शादी टूट गई है और वे अपनी पत्नी मोनिका राइट से अलग हो गई हैं। लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी।
3 min read
Aug 13, 2026
Ashleigh Gardner
एशले गार्डनर की शादी टूटी (Photo - Ashleigh Gardner/X)

Ashleigh Gardner, marriage breakdown: ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की उप-कप्तान एशले गार्डनर ने अपनी शादी टूटने की खबरों के बीच एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। गार्डनर ने एक भावुक इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए खुलासा किया है कि वे अपनी पूर्व पत्नी मोनिका राइट से अलग हो गई हैं। मोनिका ने गार्डनर पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्जिया वोल के साथ अफेयर का आरोप लगाया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) से पर एक्शन लेने की मांग भी की थी।

मोनिका ने CA से गार्डनर पर एक्शन लेने को कहा

मोनिका ने 'कोड स्पोर्ट्स' से कहा, "मुझे लगता है कि अगर आपको अपने देश का प्रतिनिधित्व करने और एक रोल मॉडल के तौर पर देखे जाने का सौभाग्य मिला है, तो खुद को ऊंचे नैतिक मानदंडों पर बनाए रखने की ज़िम्मेदारी भी आपकी है। मुझे यह समझ नहीं आ रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ क्यों नहीं कहा है।"

गार्डनर का इंस्टाग्राम पोस्ट

गार्डनर ने शादी टूटने की बात कबूली

गार्डनर ने इंस्टाग्राम पर अपने अफ़ेयर और टीम में अपनी पोज़िशन के बारे में बात करते हुए लिखा, "हालांकि अपनी पत्नी से अलग होना मेरा निजी मामला है, लेकिन मैं समझती हूं कि वाइस-कैप्टन होने के नाते मेरे मौजूदा रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बताना ज़रूरी था।"

उन्होंने आगे लिखा, "मैं शुक्रगुज़ार हूं कि सीए ने मेरे लीडरशिप रोल को जारी रखने का फ़ैसला किया है। मैं एक लीडर के तौर पर अहम भूमिका निभाने और आने वाले सीज़न में अपनी टीम के साथियों को हर संभव मदद देने के लिए उत्साहित हूं।"

गार्डनर ने लिखा, "मोनिका और मैंने जो समय साथ बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और इस वजह से जो दुख पहुंचा है, उसके लिए मुझे खेद है। मैं भविष्य में उनके लिए केवल खुशी और सफलता की कामना करता हूं। मैं इस मामले पर अभी और कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं करूंगी और अनुरोध करती हूं कि इसमें शामिल लोगों की निजता का सम्मान किया जाए।"

टॉड ग्रीनबर्ग ने गार्डनर का समर्थन किया

डार्विन में ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश पुरुष टेस्ट मैच के दौरान एसईएन से बात करते हुए, सीए के सीईओ टॉड ग्रीनबर्ग ने महिला टीम में गार्डनर की स्थिति का समर्थन किया। ग्रीनबर्ग ने कहा, "ऐश हमारे सिस्टम में एक बेहद सम्मानित लीडर हैं। सीए बोर्ड लीडरशिप से जुड़े फैसले लेता है और सभी लीडरशिप फैसलों की निगरानी करता है।”

ग्रीनबर्ग ने आगे कहा, "ऐश को वाइस-कैप्टन बनाने की एक वजह है, क्योंकि उनकी बहुत इज़्ज़त है। लेकिन जहां पर्सनल रिश्ते हों, वहां हम अतिरिक्त नियम लागू करेंगे ताकि कॉन्फ़्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट की आशंका या खुद टकराव, जैसे कि टीम में खिलाड़ियों के चयन से जुड़ी बातें को सही और सम्मानजनक तरीके से संभाला जा सके।”

टीम को अफेयर के बार में पता था

सीईओ ने कहा, “हमारे पास पहले से ही नियम हैं, लेकिन ऐश के वाइस-कैप्टन बनने के बाद हम कुछ और नियम भी लागू करेंगे। अगर किसी ने अपने रिश्तों के बारे में बताया है और ऐसा हुआ भी है, तो हम यह पक्का करेंगे कि चयन से जुड़े मामलों में हितों का टकराव न हो।"

ग्रीनबर्ग ने कहा कि मीडिया के लिए गार्डनर और वोल के रिश्ते की खबर नई थी। उन्होंने आगे कहा, “लेकिन जो लोग टीम में थे और टीम की अगुवाई कर रहे थे, उन्हें इस बारे में काफी समय से पता था।”

Updated on:
13 Aug 2026 03:29 pm
Published on:
13 Aug 2026 03:29 pm