
नई दिल्ली।एशिया कप 2018 में रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं और वह इस मौके को अच्छे से भुना रहे हैं। रोहित ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में एक बार फिर चौकों-छक्कों की बरसात कर डाली। आसानी से गेंद को बॉउंड्री से बाहर करने वाले रोहित ने इसी से जुड़ा एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। बता दें कि रोहित ने सलामी जोड़ीदार शिखर धवन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 210 रनों की साझेदारी कर पाकिस्तान द्वारा दिए गए 238 रनों के लक्ष्य को 63 गेंद रहते हासिल कर यह मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। यह भारत की पाकिस्तान पर एशिया कप 2018 में दूसरी जीत है।
रोहित का चौकों-छक्कों से दोस्ताना-
रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में लाजवाब बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 119 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। रोहित इस एशिया कप में अभी तक सर्वाधिक 10 छक्के लगा चुके हैं और उनके नाम 22 चौके भी हैं। इस मामले में वह शिखर धवन के 41 चौकों के बाद दूसरे पर हैं।
रोहित ने बनाया चौकों-छक्कों का ये रिकॉर्ड-
रोहित ने एक दिलचस्प मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 301 अंतरार्ष्ट्रीय पारियों में 301 छक्के जड़ दिए हैं। रोहित 300 अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं व दुनिया के 7वें बल्लेबाज। उनके अलावा भारतीय हैं महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने 500 पारियों में 342 छक्के लगाए हैं। पहले नंबर पर 476 छक्कों के साथ पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी हैं। रोहित ने 600 ODI चौकों का भी आकड़ा छू लिया है। उन्होंने 181 पारियों में 609 ODI चौके लगा दिए हैं।
यह भी पढ़ें-Asia cup 2018 IND vs PAK: रोहित शर्मा ने सचिन को पछाड़ते हुए हासिल किया ये महा रिकॉर्ड
भारत ने आसानी से जीता मुकाबला-
एशिया कप 2018 के सुपर फोर मुकाबले में भारत ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों में पाकिस्तान को नीचा दिखाते हुए शानदार जीत हासिल की। पहले तो भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 237 के स्कोर पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन ने शानदार शतक जमाया। जिसके दम पर भारत ने 9 विकेट के अंतर से बड़ी आसानी से इस मुकाबले को जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में पहुंच गई है।