7000 रन बनाने वाले नौवें भारतीय बने रोहित-
रोहित शर्मा से पहले 8 भारतीय बल्लेबाज 7000 ODI रन बना चुके हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 119 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। वह 94 रन बना महान भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। रोहित से पहले 7000 ODI रन बनाने वाले भारतीय हैं- सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी, विराट कोहली, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, युवराज सिंह और वीरेंदर सेहवाग।