क्रिकेट

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, 10 सितंबर को नहीं हो सकेगा भारत-पाकिस्तान का मैच

IND vs PAK Super 4 Match Weather Report : एशिया कप में सुपर-4 के तहत कोलंबों में 10 सितंबर को खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान के हाईवोल्‍टेज मैच को लेकर बुरी खबर आ रही है। इस खबर से दर्शकों को एक बार फिर निराश होना पड़ सकता है। अब इस मैच के भी बारिश से धुलने के आसार हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2023, 4:10 PM IST
asia-cup-2023-ind-vs-pak-super-4-match-weather-report-heavy-rain-rain-to-washout-india-vs-pakistan-match-on-sep-10.jpg
क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर, 10 सितंबर को नहीं हो सकेगा भारत- पाकिस्तान मैच।

IND vs PAK Super 4 Match Weather Report : एशिया कप में सुपर-4 के तहत कोलंबों में 10 सितंबर को खेले जाने वाले भारत बनाम पाकिस्‍तान के हाईवोल्‍टेज मैच को लेकर बुरी खबर आ रही है। इस खबर से दर्शकों को एक बार फिर निराश होना पड़ सकता है। दरअसल, पहले कोलंबो में खेले जाने वाले सुपर-4 के सभी मैच हंबनटोटा में स्थानांतरित करने की बात सामने आ रही थी। लेकिन, इसके बाद एशियन क्रिकेट परिषद के एक ईमेल ने पुष्टि करते हुए बताया कि मैच कोलंबो में ही होंगे। कोलंबो में खेला गया भारत बनाम पाकिस्‍तान का ग्रुप मैच रद्द करना पड़ा था। वहीं अब इस मैच के दिन यानी 10 सितंबर को एक बार फिर भारत-पाक मुकाबला धुलने के आसार हैं।


दरअसल, मौसम विभाग ने भारत पाक मैच के लिए बारिश होने के 90 प्रतिशत आसार जताए हैं। अगर ऐसा होता है तो मान लीजिए कि उस दिन खेल पूरा नहीं हो सकेगा। हालांकि कोलंबो के मैदान में जल निकासी की व्यवस्था अच्‍छी है, लेकिन जब लगातार बारिश होती है तो ग्राउंड स्‍टाफ के लिए उसे हटाना आसान नहीं होता है।

रिजर्व डे के अगले दिन फिर भारत का मैच

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत बनाम पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड के मैच में अगर बारिश विलेन बनी तो ये मुकाबला अगले दिन रखे गए रिजर्व डे पर जाएगा। हालांकि 11 सितंबर रिजर्व डे पर मैच जाने से टीम इंडिया को अगले दिन 12 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा मैच खेलना होगा।

यह भी पढ़ें : World cup टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करने पर भड़के पूर्व दिग्गज


भारत-श्रीलंका के मैच पर भी बारिश का साया

बता दें कि मौसम विभाग ने 12 सितंबर को भारत-श्रीलंका मैच के दिन भी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। हालांकि उस दिन कोलंबो में 40 फीसदी बारिश के आसार हैं। इसके बाद 15 सितंबर को बांग्लादेश-भारत के मुकाबले में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 के सुपर-4 का पूरा शेड्यूल तय, जानें कब होगा भारत-पाक

Published on: