24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World cup टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करने पर भड़के पूर्व दिग्गज, बोले- ना बैटिंग कर पाता है ना बॉलिंग…

Team India World Cup Squad : बीसीसीआई की चयन समिति ने वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर दिया गया है। जिसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि टीम में एक ऐसे ऑलराउंडर का चयन किया गया है, जो न तो बल्‍लेबाजी करता और न ही गेंदबाजी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 6 Sep 2023, 1:13 PM IST

team-india.jpg

World cup टीम में इस ऑलराउंडर को शामिल करने पर भड़के पूर्व दिग्गज।

Team India World Cup Squad : भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज होने में अब सिर्फ एक महीना बचा है। 5 अक्‍टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में इस बड़े इवेंट का भव्‍य शुभारंभ होगा। बीसीसीआई की चयन समिति के चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर की अगुवाई में वर्ल्‍ड कप के लिए टीम इंडिया स्‍क्‍वॉड का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में कई दिग्‍गजों टीम में चुना गया है। वहीं, अब इसे लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने नाराजगी जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि टीम में एक ऐसे ऑलराउंडर का चयन किया गया है, जो न तो बल्‍लेबाजी करता और न ही गेंदबाजी।


दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान एस श्रीकांत ने कहा कि सभी कह रहे हैं कि नंबर 8 बल्‍लेबाजी करने वाले खिलाड़ी की जरूरत है। इस नंबर पर कैसे बल्‍लेबाज की जरुरत होती है। शार्दुल ठाकुर इस नंबर पर महज 10 रन बना रहे हैं। वह ठीक से बल्‍लेबाजी नहीं कर पाते। इतना ही नहीं वह 10 ओवर भी नहीं फेंकते हैं। नेपाल के खिलाफ देखें तो उन्होंने सिर्फ 4 डाले। जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका प्रदर्शन न देखिए।

'ओवरऑल प्रदर्शन देख बेवकूफी ना करें'

एस श्रीकांत ने कहा कि अगर वह प्रदर्शन करते हैं हो आप उन्हें अपने दिमाग में रखिए। ना कि उन्हें इतनी प्रमुखता दें। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के सामने शार्दुल का प्रदर्शन देखें। इसलिए मैं कह रहा हूं कि ओवरऑल औसत देखकर आप बेवकूफी ना करें। आप एक-एक मैच से उनका आंकलन करके देखें।

यह भी पढ़ें : पाकिस्‍तान-बांग्‍लादेश के बीच आज होगी सुपर-4 में भिड़ंत, दोनों की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव

पिछली 10 पारियों में बेहद साधारण प्रदर्शन

बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने भारत की पिछली 10 पारी में बल्‍ले से महज 51 रन बनाए। उन्‍होंने 10 में से 6 में बल्‍लेबाजी की और उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्कोर 25 है। इन मैचों में उन्‍होंने कुल 18 विकेट लिए। 4 विकेट हाल उन्‍होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ लिया था। इस तरह उनका प्रदर्शन देखें तो वह टीम की मदद कर सकते हैं, लेकिन बल्ले या गेंद से बड़ी टीम के खिलाफ धमाल मचाना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 के सुपर-4 का पूरा शेड्यूल तय, जानें कब होगी भारत-पाक की भिड़ंत